Abhaas Jha got an important post in the World Bank
Abhaas Jha got an important post in the World Bank Syed Dabeer -RE
व्यापार

भारत के आभास झा को मिली वर्ल्ड बैंक में अहम पद पर नियुक्ति

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। आज कई भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने भारत के बाहर बड़ी-बड़ी कंपनियों में उच्च पद हासिल करके भारत का नाम रोशन किया है। वहीं अब ऐसे गौरवान्वित करने वाले लोगों में भारत के 'आभास झा' का नाम और जुड़ गया है। इन्हे दक्षिण एशिया में वर्ल्ड बैंक में उच्च पद पर नियुक्ति मिली है। चलिए जाने कौन हैं आभास झा और इन्हे वर्ल्ड बैंक में किस पद पर स्थान मिला है।

कौन हैं आभास झा और किस पद पर हुई नियुक्ति :

आभास झा भारतीय मूल के एक अर्थशास्त्री हैं। यह बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई भी बिहार के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से पूरी हुई है। झा साल 2001 से वोर्ल्स बैंक से जुड़े है। उनकी नियुक्ति दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन का कार्यभार संभालने के लिए की गई है। वहीं, उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश ने हाल ही में अम्फान तूफान का सामना कर काफी नुकसान उठाया है।

आभास झा के अभी तक के कार्य :

बताते चलें आभास झा बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के बैंक में कार्यकारी निदेशक का पद भी संभाल चुके हैं। उन्होंने लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत जैसे हिस्सों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शहरी विकास और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए प्रैक्टिस मैनेजर का पद संभाला है। उनके अधिकार क्षेत्रों में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव शामिल हैं।

वर्ल्ड बैंक का बयान :

वर्ल्ड बैंक ने एक बयान जारी कर आभास झा के पद संभालने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, आभास झा अब से बैंक में दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन के क्रियाकलापों पर एक प्रबंधक के रूप में नियुक्त किए गए हैं वह अब इन मामलों पर भी कार्य करेंगे। उन्होंने अब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन टीम को वैश्विक व्यवहार सीमाओं को जोड़ने और उनके साथ तालमेल बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैंक ने बयान में आगे बताया है कि, झा बाकि के प्रैक्टिस मैनेजरों, ग्लोबल लीड्स और ग्लोबल सॉल्यूशंस ग्रुप्स के साथ मिलकर भी काम करेंगे, जिससे बड़े पैमाने पर अभिनव और उच्च गुणवत्ता वाले विकास समाधान और इन देशों की सेवा के लिए वैश्विक ज्ञान और उसके प्रवाह को बढ़ावा दिया जा सके।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT