Adani ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना कर रिलायंस इंडस्ट्रीज को सीधी चुनौती
Adani ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना कर रिलायंस इंडस्ट्रीज को सीधी चुनौती Social Media
व्यापार

Adani ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना कर रिलायंस इंडस्ट्रीज को सीधी चुनौती

Author : Kavita Singh Rathore

Adani vs RIL : आज भारत में कोई सबसे बहुचर्चित और जानी मानी कंपनी है तो, वो रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)। देश में आज बहुत सी कंपनियां ऐसी हैं जो, RIL को टक्कर देने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं, लेकिन अब अडानी ग्रुप (Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को सीधी टक्कर देने की ठान ली है। क्योंकि अब अडानी ग्रुप पेट्रोकेमिकल कारोबार में अपने कदम रखने वाला है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बड़ा ऐलान किया है।

Adani ग्रुप रखेगा पेट्रोकेमिकल कारोबार में कदम :

दरअसल, अडानी ग्रुप अब पेट्रोकेमिकल कारोबार में अपने कदम रखने वाला है। इसके लिए अडानी ग्रुप ने अडानी पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना कर रिलायंस इंडस्ट्रीज को सीधी चुनौती दे दी है। कंपनी अडानी पेट्रोकेमिकल्स के माध्यम से रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, स्पेशलिटी केमिकल यूनिट्स, हाइड्रोजन और इससे जुड़े कई अन्य रसायन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इस बारे में अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने पिछले साल जानकारी देते हुए कहा था कि, 'अडानी ग्रीन एनर्जी ने 25 गीगावॉट रीन्यूएबल एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य तय समय से चार साल पहले ही हासिल कर लिया है। अडानी ग्रीन ने इसके लिए 2020-21 का लक्ष्य रखा था।'

Adani ग्रुप ने की पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना :

बताते चलें, वर्तमान समय में Adani ग्रुप पोर्ट, एयरपोर्ट, बिजली, गैस वितरण जैसे कई कारोबार में अपना परचम लहरा रहा है। इसी बीच Adani ग्रुप ने पेट्रोकेमिकल कारोबार में उतरने का मन बना लिया है। इस बारे में कंपनी ने ऐलान कर कहा है कि, अडानी एंटरप्राइजेज ने यह ऐलान किया है कि, 'कंपनी ने 30 जुलाई को एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अडानी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (APL) की स्थापना की है। यह कंपनी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज गुजरात में रजिस्टर्ड की गई है।'

पेट्रोकेमिकल कारोबार में RIL का नाम :

वर्तमान समय में देश में पेट्रोकेमिकल कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का नाम सबसे ऊपर है। इसी साल जून में रिलायंस की सालाना मीटिंग में मुकेश अंबानी ने ऐलान कर कहा था कि, 'कंपनी अगले तीन साल में इस कारोबार में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।' इसके साथ ही कंपनी ने गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू किया है। जबकि, दूसरी तरफ Adani ग्रुप ने GVK ग्रुप से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बागडोर संभाली है।

Adani ग्रुप की घोषणा :

पिछले साल अगस्त में Adani ग्रुप ने घोषणा की थी कि, 'वह मुंबई एयरपोर्ट में जीवीके ग्रुप की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इस सौदे के बाद मुंबई के छत्रपित शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अडानी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी रहेगी। इसमें से 50.5% हिस्सेदारी का अधिग्रहण जीवीके ग्रुप से और शेष 23.5 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण अल्पांश भागीदारों एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका (एसीएसए) और बिडवेस्ट ग्रुप से किया जाएगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT