Honda's 'CB750' Hornet launched
Honda's 'CB750' Hornet launched Social Media
ऑटोमोबाइल

कई टीजर लॉन्च करने के बाद Honda ने मार्केट में उतारी अपनी दमदार बाइक 'CB750 Hornet'

Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाइल। आज युवाओं की पसंद मानी जाने वाली रोड पर चलने वाली ज्यादातर बाइक आपको स्पोर्टिंग लुक वाली ही नज़र आएंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए काफी समय से स्कूटर की पेशकश कर रही जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने अब अपनी एक नई शानदार बाइक लॉन्च कर दी है। इसे कंपनी ने CB750 हॉर्नेट (CB750 Hornet) नाम से लॉन्च किया है। हालांकि, पिछले दिनों इसके कई टीजर सामने आ चुके हैं। जिसमें आपने इस बाइक के लुक को देखा होगा।

CB750 Hornet की कीमत :

दरअसल, अब ऑटो इंडस्ट्री की कंपनियां युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही वाहन लॉन्च कर रहीं हैं। इसी कड़ी में अब जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने अपनी शानदार बाइक CB750 हॉर्नेट (CB750 Hornet) लॉन्च कर दी है। यदि आपमें भी इस बाइक की कीमत जानने की उत्सुकता है तो, जान लें कंपनी ने इस स्पोर्टिंग बाइक की कीमत 6,999 यूरो भारतीय करेंसी में लगभग 6.50 लाख रुपए तय की है।

CB750 Hornet के फीचर्स :

  • CB750 Hornet एक V-ट्विन इंजन वाली बाइक है। जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए है।

  • 15.2 लीटर के फ्यूल टैंक वाली CB750 का वजन 190 किग्रा है।

  • CB750 Hornet करीब 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

  • इसके डिजाइन के लिए इसमें LED हेडलैंप, वाइड हैंडलबार, स्प्लिट टाइप सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और LED टैललैंप के साथ स्लिम टैल सेक्शन दिया गया है।

  • CB750 Hornet में आपको फुल कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वाली बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन भी है।

  • यह एक डायमंड कट स्टील फ्रेम से लैस बाइक है।

  • इस बाइक में 17 इंच के एलुमिनियम कास्ट व्हील दिए गए हैं।

  • इस बाइक में 5-स्पोक कास्ट एलुमिनियम रिम वाले फ्रंट टायर का साइज 120/70-ZR17 है।

  • रियर टायर का साइज 180 सेक्शन टायर की जगह 160/60-ZR16 है।

  • सेफ्टी के लिहाज से इस बाइक में फ्रंट और रियर व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

  • CB750 Hornet में डुअल चैनल ABS, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), व्हीली कंट्रोल, राइड बाय वायर थ्रोटल, 4 राइडर मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और ऑप्शनल बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

CB750 Hornet का इंजन :

मिडिलवेट कंटेडर बाइक CB750 Hornet में कंपनी ने 755cc पैरेलेल ट्विन इंजन के साथ ही लिक्विड-कूल्ड सिस्टम भी दिया है। बाइक का इंजन 90.6hp की मैक्जिमम पावर और 74.4Nm की पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन ग्रैफाइट ब्लैक, पर्ल ग्लेयर व्हाइट, मैट इरिडियम ग्रे मेटलिक और मैट गोल्डफिंच यलो कलर में उतारा है। बता दें, CB600F हॉर्नेट एडिशन पहली बार साल 1998 में लॉन्च किया गया था। इस बाइक की लोकप्रियता काफी है और 2022 में उतारे गए इस मॉडल को हॉर्नेट के मॉडर्नाइज्ड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT