Okinawa ने पार किया एक लाख घरेलू बिक्री का आंकड़ा
Okinawa ने पार किया एक लाख घरेलू बिक्री का आंकड़ा Social Media
ऑटोमोबाइल

Okinawa ने पार किया एक लाख घरेलू बिक्री का आंकड़ा, दो स्कूटर को दिया श्रेय

Author : Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख किया है। आज देश में लगभग इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक 2 और 4 व्हीलर लांच कर चुकी हैं। हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। लगातार बढ़ते क्रेज को देखते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने भी देश में इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए थे, जिसकी बदौलत कंपनी ने देश में घरेलू बिक्री का आंकड़ा एक लाख के पार कर लिया है।

Okinawa Autotech ने पार किया एक लाख का आंकड़ा :

दरअसल, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का एक लाख का आंकड़ा घरेलू बाजार में पार कर लिया है। कंपनी ने इस आंकड़े को पार करने का श्रेय अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को दिया है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iPraise+ और Praise Pro के नाम शामिल है। यह दोनों ही कंपनी के काफी लोकप्रिय स्कूटर माने जा रहे हैं। इनकी बिक्री भी काफी अच्छी रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए कंपनी ने एक बयान जारी किया है। बता दें, कंपनी भारत में हाई स्पीड और लो स्पीड इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है।

कंपनी का बयान :

Okinawa Autotech कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि, 'कंपनी भारत में हाई स्पीड और लो स्पीड इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है। ब्रांड का स्थानीय रूप से निर्मित iPraise+ और Praise Pro स्कूटर्स कंपनी की घरेलू बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राहकों ने इन दोनों मॉडल्स को खूब पसंद किया है। इन दोनों मॉडल्स की कंपनी की 2021 की सालाना बिक्री में लगभग 60 से 70% की हिस्सेदारी है।'

कंपनी के इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत :

  • Okinawa Autotech Praise Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 79,845 रुपये है।

  • Okinawa Autotech iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT