Yamaha RX100 को अपडेट कर भारत में करेगी लॉन्च
Yamaha RX100 को अपडेट कर भारत में करेगी लॉन्च Social Media
ऑटोमोबाइल

Yamaha RX100 को अपडेट कर भारत में करेगी लॉन्च, बढ़ने जा रही अन्य कंपनियों की धड़कन

Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाइल। पिछले दो साल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिये काफी बुरे साबित हुए थे और पिछले साल की भरपाई के लिए ही पिछले साल से ही कंपनियां अपने एक से एक नए वाहन लांच करने में जुटी हुई हैं। वहीं, इसी कड़ी में जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने इस साल में अपनी कई बाइक्स लांच की है। वहीं, Yamaha अपनी बरसो पुरानी ही ट्रू लेजेंड्री बाइक Yamaha RX100 को अपडेट कर फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Yamaha RX100 फिर से होगी लॉन्च :

दरअसल, पिछले दो साल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिये काफी बुरे साबित हुए थे और पिछले साल की भरपाई के लिए ही पिछले साल से ही कंपनियां अपने एक से एक नए वाहन लांच करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में अब तो पुराने वाहन को ही अपडेट करके रीलॉन्च करने का ट्रेंड सा चल उठा है। वहीँ, Yamaha Motor India अब अपनी ही एक पुराने जमाने की सबसे पसंद की जाने वाली ट्रू लेजेंड्री बाइक Yamaha RX100 को अपडेट कर जल्द ही एक मार्केट में लॉन्च सकती है। इस बाइक की लाँचिंग के साथ युवाओं का एक बार फिर वो पुराना दौर जीने को मिलेगा। Yamaha ने अचानक ही अपनी इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। हालांकि, अब लगभग तीन दशक बाद कंपनी इसे फिर से उतारने जा रही है।

बताते चलें, एक समय ऐसा था जब Yamaha Motor India की Yamaha RX100 का भारत में बहुत ज्यादा क्रेज हुआ करता था। इसे बाइक नहीं एक फील के तौर पर देखा जाता था। Yamaha ने 1985 से 1996 तक इस बाइक का निर्माण किया था। यह अपने उस समय की सबसे लोकप्रिय, पॉवरफुल और अट्रेक्टिव बाइक हुआ करती थी। 26 साल के उत्पादन के बाद भी Yamaha RX100 की मांग बिल्कुल कम नहीं हुई है। यही कारण है कि, कंपनी अब भी इस बाइक के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराती है। वहीँ, अब कंपनी इसे कुछ खास फिचर्स के साथ फिरसे उतारने जा रही है। जिसका खुलासा कंपनी ने किया है। इतना ही नहीं यह बाइक TVS Ronin225 को भी सीधी टक्कर देगी।

Yamaha RX100 क्यों थी इतनी पॉपुलर :

  • Yamaha RX100 उस समय की सबसे कम माइलेज वाली बाइक हुआ करती थी। अब भी इससे कुछ इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।

  • यह काफी डिसेंट, राउंड हेडलाइट लुक, स्लीक बॉडी, हल्के वजन वाली और ग्रेट पिकउप बलि बाइक हुआ करती थी।

  • टू स्ट्रोक बाइक्स की टॉप स्पीड वर्तमान समय की बाइक्स की तुलना में काफी कम हैं, लेकिन initial torque आज की कई बाइक्स को पीछे छोड़ सकता है।

बाइक के कुछ नए फिचर्स :

  • नई Yamaha RX100 की सीड्स की डिजाइन पुराने लुक वाली ही होगी, जिससे युवा पहले वाला फील ले सकें।

  • कंपनी इसमें एलॉय व्हील्स भी देने वाली है।

  • बाइक एक किफायती सेगमेंट की बाइक होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT