एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत बढ़ने से महंगी हो सकती है हवाई यात्रा
एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत बढ़ने से महंगी हो सकती है हवाई यात्रा Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत बढ़ने से महंगी हो सकती है हवाई यात्रा

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना के चलते कई महीनों तक लॉकडाउन रहा इस दौरान लगभग सब कुछ बंद रहा चाहे वो रेलवे सेवाएं हो या हवाई यात्राएं। इस लॉकडाउन का बुरा प्रभाव अब नजर आने लगा है। देश में पहले ही काफी महंगाई बढ़ चुकी है। बीते साल के दौरान देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG गैस सिलेंडर की कीमतें तक बढ़ने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं थीं। वहीं, अब हवाई सेवाएं भी महंगी हो सकती हैं क्योंकि, इस साल की शुरुआत में ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत बढ़ी :

दरअसल, अगर आप नए साल में कहीं हवाई यात्रा करके जाने का मन बना रहे हैं तो, हो सकता है आपको इसके लिए ज्यादा खर्चा करना पड़े। हालांकि, इस साल के पहले ही दिन LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटने से लोगों को लगा था कि, शायद यह साल कुछ सस्ता होगा, लेकिन तीसरे दिन ही यह खबर सामने आयी है कि, हवाई जहाज में उपयोग होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में 2.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

क्यों होगी हवाई यात्रा महंगी :

बताते चलें, हवाई जहाज में उपयोग होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें बढ़ने से यूजर्स पर इसका फर्क पड़ सकता है, क्योंकि जब भी किसी कंपनी या संस्था पर सरकार यह किसी अन्य तरह के टैक्स का बोझ पड़ता है तो, कंपनी या संस्था इसके बदले ग्राहकों से ज्यादा वसूलती है। इसलिए ATF की कीमत बढ़ने से यात्रियों से टिकिट के बदले ज्यादा कीमत वसूल सकती है।

गौरतलब है कि, देश में भले ही LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटने से होटलों और रेस्टोरेंट में खाना खाना सस्ता हो गया हो, लेकिन हवाई जहाज में उपयोग होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल में वृद्धि होने से हवाई यात्रा महंगी हो जाएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT