कई एयरलाइन्स के बाद अब Vistara की फ्लाइट से भी आई खराबी की खबर
कई एयरलाइन्स के बाद अब Vistara की फ्लाइट से भी आई खराबी की खबर Syed Dabeer -RE
व्यापार

कई एयरलाइन्स के बाद अब Vistara की फ्लाइट से भी आई खराबी की खबर

Author : Kavita Singh Rathore

दिल्ली, भारत। कई बार विमान में कोई घटना घट जाने, किसी घटना की आशंका होने, तकनीकी खराबी या अन्य किसी भी कारण के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ती है। पिछले कुछ समय से इमरजेंसी लैंडिंग की खबरे लगातार आ रही है और यह खबरें लगातार एयरलाइन कंपनी 'SpiceJet' (स्पाइसजेट) को लेकर सामने आ रही थी, वहीं, पिछले दिनों IndiGo (इडिगो) को लेकर भी ये परेशानी नज़र आई और अब विमान से जुड़ी समस्या एयरलाइन कंपनी 'Vistara' विस्तारा की फ्लाइट से भी सुनने में आई है। जिसके चलते फ्लाइट वापस बुलानी पड़ी। ऐसे में अब इन सभी पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है।

क्या है मामला ?

दरअसल, यह मामला आज का नहीं 5 जुलाई का है, लेकिन अब प्रकाश में आया है। इस मामले के तहत मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (एयरपोर्ट) से बैंकॉक जाने वाली बैंकॉक-दिल्ली Vistara फ्लाइट- FLT UK -122 (BKK-DEL) के इंजन में लैंडिंग के समय कुछ खराबी आ जाने के कारण विमान को पार्किंग में वापस ले जाया गया। हालांकि, इस बारे में तुरंत ही जानकारी ATC को दे दी गई थी। साथ ही DGCA को भी इसकी सुचना दे दी गई थी। इस मामले की जानकारी विस्तार से Vistara के प्रवक्ता ने दी है।

प्रवक्ता ने बताया :

इस मामले की जानकारी देते हुए Vistara के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'दिल्ली में उतरने के बाद पार्किंग वे में ले जाने के दौरान हमारी उड़ान यूके 122 (बीकेके-डीईएल) में 5 जुलाई को एक मामूली विद्युत खराबी आई थी। यात्री सुरक्षा और उनके आराम को ध्यान में रखते हुए चालक दल ने विमान को टो करके पार्किंग वे में ले जाने का फैसला लिया।'

IndiGo की फ्लाइट में भी आई थी खराबी :

बताते चलें, मंगलवार को विमानन कंपनी IndiGo के विमान में भी खराबी की खबर सामने आई थी। जो रायपुर से इंदौर जा रही थी। हालांकि, इस विमान की सफल लैंडिंग होने के बाद विमान के केबिन में धुआं निकलता पाया गया था। इस बारे में भी जानकारी DGCA ने दी थी। DGCA के अधिकारियों ने बताया था कि, 'IndiGo A320 विमान के उतरने के बाद केबिन क्रू ने केबिन में धुआं देखा। घटना की जांची की जा रही है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT