Bill Gates leaves Microsoft board
Bill Gates leaves Microsoft board Kavita Singh Rathore -RE
व्यापार

बिल गेट्स ने कहा माइक्रोसॉफ्ट को अलविदा

Author : Kavita Singh Rathore

हाइलाइट्स :

  • बिल गेट्स ने छोड़ा अपना चेयरमैन पद

  • माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा कर दी जानकारी

  • गेट्स ज्यादा से ज्यादा समय देंगे सामाजिक कार्यो में

  • एक दशक पहले से ही ऑफिस के कार्यो में कम थे शामिल

राज एक्सप्रेस। IT क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का नाम दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। फ़िलहाल माइक्रोसॉफ्ट का नाम उसके को-फाउंडर बिल गेट्स के चलते काफी चर्चा में है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने आज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। चलिए विस्तार से जाने क्या है पूरा मामला। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इस बात की जानकारी आज घोषणा कर दी।

क्यों दिया इस्तीफा :

दरअसल, मात्र 13 साल की उम्र से ही प्रोग्रामिंग करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने 64 साल की उम्र में आज अपने चेयरमैन पद से इस्तीफा इसलिए दे दिया क्योंकि, वह अब अपना ज्यादा से ज्यादा समय सामाजिक कार्यो में देना चाहते हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भी घोषणा में यही जानकारी दी है कि, बिल गेट्स ग्लोबल हेल्थ और एजुकेशन को अपना ज्यादा समय देते हुए ज्यादा कार्य करने के इच्छुक हैं। इसलिये ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया और इस जिम्मेदारी से है हट गए। हालांकि, वह भविष्य में भी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से साथ CEO का पद संभाल रहे सत्या नडेला के तकनीकी सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे।

एक दशक पहले से कम थे कार्यो में शामिल :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल गेट्स लगभग एक दशक पहले से ही ऑफिस के कार्यो में प्रतिदिन शामिल नहीं हो रहे थे। बता दें कि, गेट्स साल 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के पद संभाल रहे थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब उन्होंने यहाँ से पूरी तरह से हटने का मन बना लिया है।

सत्य नडेला का कहना :

गेट्स के कंपनी छोड़ने के मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सत्य नडेला का कहना है कि, 'इतने सालों तक बिल के साथ काम करना और सीखना बेहद सम्मान और विशेषाधिकार की बात है। गेट्स टेक्निकल एडवाइजर के रूप में कंपनी से जुड़े रहेंगे और हम कंपनी के लिए उनसे हमेशा सलाह लेते रहेंगे।'

बिल गेट्स से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु :

  • बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 में हुआ था।

  • गेट्स का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नियमित रूप से शुमार रहता है।

  • साल 2000 में गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट से CEO का पद छोड़ दिया था, उस समय कंपनी द्वारा नया CEO स्टीव बाल्मर को चुना गया था।

  • साल 2014 में गेट्स ने सत्या नडेला की माइक्रोसॉफ्ट से CEO का पद सँभालते ही चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

  • बिल गेट्स मात्र 13 साल की उम्र से ही प्रोग्रामिंग कर रहे हैं।

  • गेट्स ने साल 1975 में पॉल एलन के साथ मिलकर यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बनाई थी।

  • बिल गेट्स साल 2014 से माइक्रोसॉफ्ट में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का पद संभल रहे थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT