बड़े स्तर पर छंटनी करने के बाद अब Elon Musk ने शुरू की हायरिंग
बड़े स्तर पर छंटनी करने के बाद अब Elon Musk ने शुरू की हायरिंग Social Media
व्यापार

बड़े स्तर पर छंटनी करने के बाद अब Elon Musk ने शुरू की हायरिंग

Kavita Singh Rathore

Elon Musk started hiring in Twitter : Twitter के मालिक की कुर्सी संभालते ही टेस्ला कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk कंपनी के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ाते हुए ही नज़र आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सबसे पहले भारतीय मूल के Twitter के CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। उसके बाद 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर डाली। वहीँ, अब यह खबर सामने आई है कि, अब Elon Musk ने छंटनी रोकटते हुए और कर्मचारियों की फिर से हायरिंग करना शरू कर दी है।

Elon Musk ने शुरू की हायरिंग :

Elon Musk ने Twitter डील क्या की, लगातार सुर्ख़ियों में बस Elon Musk और माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter नाम ही सुनने में आ रहा हैं। वह कंपनी को अपने हिसाब से चलाने में लगे हुए हैं। कभी अपने हिसाब से कोई बदलाव करने का फैसला लेते हैं तो कभी छंटनी करते हैं। हालांकि, खबर यह है कि, Elon Musk ने कंपनी से अब छंटनी पर तो रोक लगा ही दी है, साथ ही नए कर्मचारियों को फिर हायर करना शरू कर दिया है। याद दिला दें, अभी Elon Musk को Twitter ज्वाइन किए मात्र 3 हफ्ते ही हुए हैं। Twitter के मालिक बनने के बाद मस्क ने कंपनी के 7,500 कर्मचारियों में से दो-तिहाई को नौकरी से निकाल दिया था।

मामले में सामने आई रिपोर्ट :

इस मामले में सामने आई The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी में अब इंजीनियरिंग और सेल्स डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर पेशेवरों की भर्ती कर रहा है। इस बारे में Elon Musk ने कहा कि, 'अब कंपनी में छंटनी नहीं, बल्कि नई नियुक्ति होगी।' इस रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि, Elon Musk ने कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी, जिसमें उन्होंने बड़ा दावा किया है कि, कंपनी अब इंजीनियरिंग और सेल्स में नई हायरिंग कर रहा है। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अन्य उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए भी कहा है। नई हायरिंग में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT