Elon Musk ने वकीलों को रोकने को लेकर दी Parag Agarwal को धमकी
Elon Musk ने वकीलों को रोकने को लेकर दी Parag Agarwal को धमकी Social Media
व्यापार

Elon Musk ने वकीलों को रोकने को लेकर दी Parag Agarwal को धमकी

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। इतना ही नहीं Elon Musk के Twitter को खरीदने की खबर सामने आने के बाद से Twitter और Elon Musk दोनों ही लगातार चर्चा में बने हुए है। पिछले दिनों Twitter की डील कैंसिल करने के बाद से ही Elon Musk कानूनी दांव पेंच में फंसते जा रहे है। उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। काफी समय तक चुप्पी साधने के बाद अब टेस्ला (Tesla) के मालिक Elon Musk ने Twitter के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) को धमकी दी है।

Elon Musk ने दी धमकी :

दरअसल, Elon Musk ने लगभग तीन महीनों तक 44 अरब डॉलर में होने वाली Twitter की डील को अटका कर रखा और बाद में इसे कैंसल कर किया। जिसके बाद से ही वे लगातार विवादों में घिरते जा रहे है। यह डील कैंसिल करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज होने की खबर पिछले दिनों ही सामने आई थी। वहीं, अब खबर यह है कि, Elon Musk ने वकीलों को लेकर Twitter के CEO Parag Agarwal को धमकी दी है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Elon Musk ने Twitter डील कैंसल करने से पहले CEO पराग अग्रवाल को मैसेज किया था। रिपोर्ट में CEO पराग अग्रवाल और CFO Ned Segal को मैसेज करने की तारीख 28 जून बाई गई है। इस मैसेज में Musk ने कहा था,

'तुम्हारे वकील इन बातचीत को दिक्कत पैदा करने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे बंद किया जाना चाहिए। Twitter के वकील 'दिक्कत पैदा' करने की कोशिश कर रहे हैं।'
Elon Musk, Tesla CEO

Musk ने किया था पराग और Ned को मैसेज :

बताते चलें, CEO पराग अग्रवाल और CFO Ned Sega ने मस्क से Twitter के अधिग्रहण के लिए फंडिंग पर बात की थी। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी Twitter द्वारा फाइल किए गए केस में भी बताई गई है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो Twitter ने Musk से पूछा था कि, वह Twitter डील को कैसे फाइनेंस करेंगे। इसके बाद ही Musk ने यह मैसेज पराग और Ned को सेंड किया था। हालांकि, बहुत से लोग ऐसा अनुमान लगा रहे थे कि, यह डील Musk कैंसिल कर देंगे। यह अनुमान मई की शुरुआत में जब उन्होंने Twitter डील को होल्ड पर रखा था तब से ही लगाया जाना शुरू हो गया था। इसके बाद अंजाम सबके सामने है। 9 जुलाई को Elon Musk द्वारा यह डील पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई थी।

Twitter चेयरमैन का कहना :

Twitter डील कैंसिल होने के बाद कंपनी ने कानून का दरवाजा खटकाया। इस मामले में Twitter चेयरमैन Bret Taylor ने कहा था कि, 'बोर्ड मस्क के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT