FADA ने देशभर के RTO से  जुटा कर यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए
FADA ने देशभर के RTO से जुटा कर यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

FADA ने देशभर के RTO से जुटा कर यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए

Author : Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरा मार्केट ठप्प नजर आ रहा था, न ही कोई वाहन लांच हुआ और न ही किसी वाहन की बिक्री हो सकी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पूरी तरह पटरी पर आती नजर आ रही हैं क्योंकि, अब ऑटो कंपनियों की खुदरा बिक्री में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है। इसी के चलते अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी नजर आ रही है। इस बारे में जानकारी तब सामने आई जब यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े सामने आए।

यात्री वाहनों की बिक्री के ताजा आंकड़े :

हाल ही में RTO की तरफ से यात्री वाहनों की फरवरी में हुई बिक्री के तजा आंकड़े जारी किए गए है। इन आंकड़ों के अनुसार, इस साल की जनवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 11.14% बढ़त दर्ज की गई थी। इस प्रकार 'फरवरी 2021 में भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 10.59% बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़ा बढ़ कर 2,54,058 यूनिट पर पहुंच गया। जबकि, यही आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि यानी फरवरी 2020 में 2,29,734 यूनिट्स का था।' बता दें, यह जानकारी वाहन डीलरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स अक्सोसिएशन' (FADA) ने देशभर के 1,274 RTO से जुटा कर जारी की है।

दोपहिया वाहनों की बिक्री :

बताते चलें, FADA द्वारा फरवरी 2021 में हुई यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़े में 1,274 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) से जुटाई है। जो कि, 1,481 क्षेत्रों में स्थित है। इन आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10.59% की तेजी आई। जबकि, पिछले साल 2020 की फरवरी में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कुल 2,29,734 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 16.08 % की गिरावट दर्ज की गई और बिक्री का यह आंकड़ा गिर कर 10,91,288 यूनिट्स पर पहुंच गया। जो कि, पिछले साल की सामान अवधि में 13,00,364 रहा था।

कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री :

जारी किये गए तजा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2021 में कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी 29.53% जकी गिरावट दर्ज की गई है इस प्रकार यह आंकड़ा भी गिरकर 50,020 यूनिट्स का रह गया। जबकि, पिछले साल यह आंकड़ा 83,751 यूनिट्स का था। यदि तीन पहिया वाहनों की बिक्री की बात की जाए तो, उसका आंकड़ा फरवरी 2021 के दौरान 49.65 % घटा ही है। जिससे इन वाहनों की कुल 33,319 यूनिट्स ही बिकी है। अन्य कुछ वाहनों की बिक्री में उतर चढ़ाव रहा है। इसी कड़ी में ट्रेक्टर की बिक्री 18.89% बढ़कर 61,351यूनिट्स पर जा पहुंची। जो कि, पिछले साल 51,602 यूनिट्स की थी।

FADA के अध्यक्ष का कहना :

फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स अक्सोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष का कहना है कि, 'यात्री वाहन बिक्री में दहाई अंक की तेजी के बावजूद ग्राहकों तक उम्मीद से कम आपूर्ति हुई।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT