वित्त मंत्री सीतारमण की सेहत में सुधार, कल हो सकती हैं डिस्चार्ज
वित्त मंत्री सीतारमण की सेहत में सुधार, कल हो सकती हैं डिस्चार्ज Social Media
व्यापार

वित्त मंत्री सीतारमण की सेहत में है सुधार, कल हो सकती हैं डिस्चार्ज

Kavita Singh Rathore

Finance Minister Health Update : देश के बड़े नेता-अभिनेता से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती है। यदि वह उनके स्वास्थ्य से संबंधित खबर हो तो वह एक जरूरी खबर बन जाती है। ऐसे ही अब देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि, वह पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर से ग्रसित थी। जिसके चलते 63 वर्षीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी हालात में सुधार है। जिसके बाद अब उम्मीद है कि, उन्हें कल डिस्चार्ज किया जा सकता है।

वित्त मंत्री सीतारमण का हेल्थ अपडेट :

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को वायरल फीवर आने के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया था। उन्हें AIIMS के एक प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। जिसके चलते उन्हें कल यानी बुधवार (28 दिसंबर) को डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, उनके AIIMS अस्पताल में भर्ती होने से पहले शनिवार को वह चेन्नई में डॉ. MGR मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की हिस्सा बनी थी। उन्होंने उस दिन अपने भाषण में कहा था कि, 'तमिलनाडु में चिकित्सा शिक्षा तमिल भाषा में पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि इसे मजबूत करने की निश्चित तौर पर जरूरत है।'

शनिवार को भी नज़र आई थी असहज :

बताते चलें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों बजट 2023 के लिए तैयारियां करने में जुटी हुई हैं। ऐसे में वह जब शनिवार को कार्यक्रम में पहुंची थी तब भी वह कुछ असहज नज़र आई थी। उस दिन भी उन्हें काफी पसीना आ रहा था। साथ ही उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें कुछ ठीक महसूस हो उसके लिए टॉफी दी। हालांकि, कुछ देर बाद वह कुछ राहत में नज़र आई। इसके बाद TMC पार्टी के सौगत रॉय और काकोली घोष ने भी वित्त मंत्री को टॉफी जैसी कोई चीज दी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT