नवीं मुंबई में BMW के शोरूम में लगी आग से जली 40 कारें
नवीं मुंबई में BMW के शोरूम में लगी आग से जली 40 कारें Social Media
व्यापार

नवीं मुंबई में BMW के शोरूम में लगी आग से जलीं 40 कारें

Author : Kavita Singh Rathore

मुंबई, भारत। एक तरफ भारत में कोरोना ने फिर से पैर पसारता चला जा रहा है। इसी बीच देशभर से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आ ही रही हैं। पिछले दिनों लगातार अलग-अलग राज्यों से किसी न किसी हादसे की खबर सामने आती रही हैं। वहीं, अब देश की मायानगरी कहलाने वाले शहर मुंबई के एक शोरूम में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग महंगी गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनी 'BMW' के शोरूम में लगी है। इस भयानक आग पर कंट्रोल पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

BMW के शोरूम में लगी आग :

दरअसल, बीते कुछ समय से कई राज्यों से आगजनी घटनाओं में इजाफा हो रहा है, क्योंकि लगातार ही आग की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, आज बुधवार को नवी मुंबई के तुर्भे MIDC इलाके में स्थित BMW कंपनी के कार शोरूम में भीषण आग की घटना सामने आई है। शोरूम में लगी आग की चपेट में 40 गाड़ियां आने से काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, जलने वाली सभी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी बताई जा रही हैं। यह सभी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुचंते ही आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। आग इतनी भीषण थी कि, आग पर काबू पाने में लगभग छह घंटे लग गए थे।

आग का कारण अज्ञात :

खबरों की मानें तो, आग काफी भीषण थी, जिससे काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस घटना के तहत किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है और न की किसी को चोट आई है। आसपास इकठ्ठा हुए लोगों का कहना है कि, जब आग तेजी से फैल गई थी उसके बाद इस फैलती आग को देखकर इस बारे में जानकारी दमकल विभाग की टीम को दी गई थी। इसके बाद जब फायर ब्रिगेड की टीमें वहां पहुंचीं और 10 फायर इंजनों द्वारा छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुई। हालांकि, तब तक वहां खड़ी कई महंगी गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT