वित्त मंत्री सीतारमण : 'रूस यूक्रेन युद्ध का आवश्यक चीजों पर दिखेगा असर'
वित्त मंत्री सीतारमण : 'रूस यूक्रेन युद्ध का आवश्यक चीजों पर दिखेगा असर' Social Media
व्यापार

वित्त मंत्री सीतारमण : 'रूस यूक्रेन युद्ध का आवश्यक चीजों पर दिखेगा असर'

Author : Kavita Singh Rathore

Russia-Ukraine War Impact : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही भारी झड़प के चलते काफी देश प्रभावित हो रहे हैं। इस युद्ध का गंभीर असर कई देशों पर भी नजर आ रहा है। जिसमें भारत का नाम भी बड़े स्तर पर शामिल है। भारत को भी इस युद्ध के चलते कई तरह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मामले में आज तमिलनाडु में व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बजट के बाद की बातचीत करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी।

वित्त मंत्री का कहना :

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव और जंग दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। इसका असर दुनियाभर के देशों के साथ भारत पर भी नजर आ रहा है। ऐसे में युद्ध के पांचवे दिन निर्मला सीतारमण ने सोमवार को व्यापार संबंध पर पड़ने असर पर चिंता व्यक्त करते हुए तमिलनाडु में व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत की इस चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'सरकार भारत के विदेश व्यापार, खासकर कृषि क्षेत्र के निर्यात पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव से चिंतित है। 'सरकार रूस-यूक्रेन क्षेत्र में उभरती स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और देश के व्यापार पर संघर्ष के प्रभाव का आकलन कर रही है।'

सरकार समस्या को लेकर है गंभीर :

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि, 'सरकार रूस-यूक्रेन क्षेत्र में उभरती स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और देश के व्यापार पर संघर्ष के प्रभाव का आकलन कर रही है। जहां तक इस युद्ध से यूक्रेन को होने वाले हमारे तत्काल आयात और निर्यात पर पड़ने वाले असर का संबंध है, हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं। यूक्रेन के हालात भारत में खाद्ध तेलों समेत कई अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा हम इस बात को लेकर भी गंभीर हैं कि इस संघर्ष से हमारे निर्यातकों, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के किसान क्षेत्र का क्या होगा। दोनों मुद्दों पर हम गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे हें।'

आवश्यक चीजों पर दिखेगा असर :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 'सरकार पहले से ही आपात स्थिति का सामना कर रही है और इस संकट काल में मुझे विभिन्न संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से पूर्ण मूल्यांकन करना होगा और उसके बाद ही उस पर स्पष्ट टिप्पणी की जा सकेगी। हालांकि, हम इस मामले को अच्छी तरह से समझ चुके हैं क्योंकि इसका असर आने वाली आवश्यक चीजों पर पड़ने वाला है। भारत गंभीरता के साथ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण निर्यात और आयात पर पड़ने वाले प्रभाव पर गौर कर रहा है और इसके लिए आयात विधेयक पर भी विचार किया जा रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT