कोरोना स्थिति देख Google ने 'वर्क फ्रॉम होम' की अवधि अगले साल तक बढ़ाई
कोरोना स्थिति देख Google ने 'वर्क फ्रॉम होम' की अवधि अगले साल तक बढ़ाई Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

Google करने जा रही हाईब्रिड वर्क वीक की पेशकश

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। कोरोना जैसी जानलेवा महामारी के बढ़ते मामलों के बीच अपनी कंपनी और कर्मचारी को नुकसान होने से बचाने के लिए बहुत सी कंपनियों ने अपने वर्कर्स को 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा प्रदान की है। हालांकि, इन कंपनियों ने लॉकडाउन में शुरु हुई वर्क फॉर्म होम की सुविधा को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी जारी रखा था। वहीं, अब दुनियाभर में बहुचर्चित IT सेक्टर की जानी मानी कंपनी Google ने हाईब्रिड वर्क वीक की पेशकश की है। इस बारे में जानकारी Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने दी है।

क्या है हाईब्रिड वर्क वीक ?

दरअसल, Google कंपनी ने अब अपने कर्मचारियों के लिए हाईब्रिड वर्क वीक पेश किया है। हालंकि, कंपनी ने इसे अभी लागू नहीं किया है, लेकिन जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा। Google की नई पॉलिसी समझने के लिए आपको यह जानना जरूरी है कि, हाईब्रिड वर्क वीक क्या है ? तो, बता दें, इसके तहत कर्मचरियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस में काम करना पड़ेगा। चूँकि, अब Google जल्द हाईब्रिड वर्क वीक लाने वाला है। इसके लागू होते ही कंपनी के अधिकांश कर्मचारी सप्ताह में तीन दिन ऑफिस में काम करेंगे और बाकी के दो दिन कर्मचारी अपनी पसंद से जहां चाहे वहां काम कर सकेंगे।

CEO सुंदर पिचाई ने बताया :

Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'इस साल के अंत तक Google के ऑफिस खुल जाएंगे। ऑफिस खुलने के बाद भी गूगल के 20% कर्मचारी रिमोट वर्क जारी रखेंगे। करीब 60% कर्मचारी ऑफिस में कुछ दिन काम करेंगे। ऑफिस टाइम और ऑफिस आने वाले दिन कर्मचारियों की पहचान प्रोडक्ट एरिया और फंक्शंस के आधार पर की जाएगी। इसमें कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल होंगे जो, काम की प्रकृति के कारण सप्ताह में तीन दिन से अधिक ऑफिस आ सकते हैं।'

मिलेगा स्थायी रिमोट वर्क को मौका :

सुंदर पिचाई ने आगे कहा कि, 'कंपनी कर्मचारियों को स्थायी रूप से रिमोट वर्क के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। हालांकि, यह कर्मचारियों के रोल और उनकी टीम की आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा। इसके लिए कर्मचारियों को आवेदन करना होगा। 2021 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों के मुताबिक, गूगल के पास पूरी दुनिया में 1,39,995 फुल टाइम कर्मचारी हैं। इसमें से करीब 4 हजार कर्मचारी भारत में कार्यरत हैं।'

पिचाई ने जताई उम्मीद :

पिचाई ने आगे बताया है कि, 'महामारी के पहले से हमारे हजारों कर्मचारी अपनी कोर टीम से अलग काम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह संख्या बढ़ेगी। इसका कारण यह है कि, हम रिमोट वर्क के लिए ज्यादा नौकरियां पैदा कर रहे हैं। इसमें पूरी तरह से रिमोट वर्क करने वाली सब टीम भी शामिल हैं। गूगल के कर्मचारी साल में चार सप्ताह अस्थायी रूप से ऑफिस से अलग किसी अन्य स्थान से काम कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी कर्मचारियों को महामारी के दौरान रिचार्ज होने के लिए ज्यादा दिन ऑफर करेगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT