अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन
अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन Social Media
व्यापार

अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन रहा पिछले महीनों की तुलना में 16.6% से ज्यादा

Kavita Singh Rathore

October GST Collection : देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक बिगड़ गई थी। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले सालों की तुलना में इस साल काफी अच्छा सुधार देखने को मिला है, लेकिन देश में मंहगाई काफी हद तक बढ़ गई है। देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति का अंदाजा वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते कुछ महीनों से GST कलेक्शन काफी अच्छा जमा होता नजर आया है। वहीं, अब अक्टूबर 2022 के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन पिछले महीनों की तुलना में 16.6% ज्यादा ही हुआ है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं।

अक्टूबर 2022 का GST कलेक्शन :

दरअसल, बीते महीनों के दौरान रूस और युक्रेन के युद्ध के चलते देश में काफी बुरा असर पड़ा है। मार्केट में महंगाई और नुकसान दोनों ही चीजे देखने को मिली है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि, इसका वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता था, लेकिन पिछले महीनों में ऐसा देखने को नहीं मिला है।क्योंकि मार्च 2022 में GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था और तब से लगातार GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपये से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। वहीं, अब केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा है। बता दें, वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर, 2022 में कुल GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 26,039 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (SGST) 33,396 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 81,778 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित है) बताया जा रहा है। इसके अलावा उपकर के माध्यम से 10,505 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। जबकि, अक्टूबर महीने में GST संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। बता दें, वहीँ, सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल (E-Way Bill) निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

दूसरी बार पहुंचा डेढ़ लाख करोड़ के पास :

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दूसरी बार है जब GST कलेक्शन का आंकड़ा डेढ़ लाख करोड़ के पास पहुंच गया है। बता दें, GST कलेक्शन अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पिछले साल के अक्टूबर में GST कलेक्शन का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT