Hero MotoCorp set new record in sales
Hero MotoCorp set new record in sales Social Media
व्यापार

Hero MotoCorp ने बिक्री में तोड़ा कई कंपनियों का रिकॉर्ड, बनाया नया रिकॉर्ड

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। कई देशों में अब तक आर्थिक मंदी का माहौल है। इस आर्थिक मंदी का सामना भारत को भी करना पड़ रहा है। भारत के कई सेक्टर्स की कंपनियां भी आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुकी हैं। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान ऑटोमोबाइल कंपनियों को हुआ था। हालांकि, अब कंपनियों ने एक बार फिर पटरी पर आना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत की ही सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Hero MotoCorp ने कायम किया रिकॉर्ड :

दरअसल, Hero MotoCorp ने रविवार को अपनी अक्टूबर माह में हुई बिक्री का आंकड़ा जारी किया हैं। कंपनी के तजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर में बाइक्स और स्कूटर की बिक्री कर 8 लाख के आंकड़े को भी पार कर दिया है। इस आंकड़े को छू कर कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया हैं। क्योंकि, भारतीय बाजार में यह आंकड़ा इस महीने का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानि इतनी सेल इस महीने में किसी भी बाइक्स और स्कूटर्स कंपनी ने नहीं की है।

अन्य कंपनियों के साथ ही तोड़ा अपना भी रिकॉर्ड :

मोटर साइकिल निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने बताया है कि, कंपनी ने इस महीने बिक्री के मामले में अन्य कंपनियों के साथ ही खुद का रिकॉर्ड भी तोड़ा हैं। यानि कि, कंपनी ने पिछली साल एक महीने में सबसे ज्यादा 5,99,248 यूनिट्स बेची थीं जबकि इस साल अक्टूबर में कंपनी ने 8,06,848 यूनिट्स की बिक्री की है। इस प्रकार कंपनी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

कंपनी का मानना :

कंपनी का मानना है कि, कंपनी ने यह रिकॉर्ड मांग में बढ़ोतरी होने, सरकारी नीतियों से मदद मिलने, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक और बिजनेस ऑपरेशन के फिर से शुरू होने के कारण कायम किया है। कंपनी ने अक्टूबर में निम्नलिखित गाड़ियों की बिक्री की थी।

मेस्ट्रो एज 125 स्टेल्थ स्कूटर

125cc श्रेणी में स्पेशल एडिशन ग्लैमर ब्लेज

110cc श्रेणी में स्प्लेंडर प्लस ब्लैक

एक्सेंट बाइक

न्यू प्लेजर प्लस प्लेटिनम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT