ICICI Bank ने दर्ज की FD पर ब्याज दरों में बढ़त
ICICI Bank ने दर्ज की FD पर ब्याज दरों में बढ़त Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

ICICI Bank के ग्राहक हुए खुश, FD पर ब्याज दरों में दर्ज की बढ़त

Kavita Singh Rathore

ICICI Bank New Interest Rate on FD : प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने ग्राहकों के लिए एक से एक सेवाओं की पेशकश करने में लगे रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कई प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने लगातार फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (fixed deposit) की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया था। वहीँ, अब नए साल में एक बार फिर बैंकों ने अपने ग्राहकों को खास सेवाओं की पेशकश करना शुरू कर दी है। जिससे उनके ग्राहक लंबे समय तक उनके साथ बने रहे। इसी कड़ी में इस साल में सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की तरफ से FD पर ब्याज दरें बढ़ाने को लेकर फैसला लिया गया है।

ICICI Bank ने दर्ज की ब्याज दरों में बढ़त :

दरअसल, देश के प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने ब्याज दरों में बढ़त करने का ऐलान कर दिया है। यदि आप भी नए साल में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। बैंक ने 2 करोड़ रूपये से 5 करोड़ रूपये की बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बढ़त दर्ज की है। हालांकि, बैंक की यह दरें आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जनवरी, 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं, लेकिन इस बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी न होने के चलते बैंक ने यह सूचना दी है। 7 जनवरी से बैंकों की दरें

  • 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर - 4.50% से 6.75%

  • 15 महीने से 2 साल पर - 7.15%

  • 7 से 29 दिनों पर 4.50%

  • 30 से 45 दिनों पर 5.25%

  • 46 दिनों से 60 दिनों में पर 5.50%

  • 61 दिनों से 90 दिनों पर 5.75%

  • 91 और 184 दिनों पर 6.25% 185 से 270 दिनों पर 6.50%

  • 271 दिनों से लेकर 1 साल तक के लिए 6.65%

  • 1 साल और 15 महीने तक के लिए 7.10%

  • 15 महीने से 2 साल तक पर 7.15%

  • 2 साल 1 दिन से 3 साल पर 7.00%

  • 3 साल, 1 दिन से 10 साल पर 6.75%

  • 15 महीने से 5 साल पर 7%

बताते चलें, ICICI Bank द्वारा 2 करोड़ रूपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दी जाने वाली ब्याज दरें 16 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD :

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 महीने से 10 साल में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर अधिकतम 7.50% का रिटर्न मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT