JP Morgan ने हाल ही में भर्ती का ऐलान कर डाली छंटनी
JP Morgan ने हाल ही में भर्ती का ऐलान कर डाली छंटनी Social Media
व्यापार

JP Morgan ने हाल ही में किया भर्ती का ऐलान और अब कर रहे छंटनी की घोषणा

Kavita Singh Rathore

JP Morgan will Layoff Worker : जहां एक तरफ दुनियाभर की कंपनियों में पिछले साल से शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ, हाल ही में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co) ने कंपनी में कर्मचारियों की भर्ती करने की खबर दी थी, लेकिन अब यह क्या JP Morgan ने छंटनी की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां, आपको भी जानकार हैरानी होगी कि, हाल ही में कंपनी ने नई भर्ती की दिशा में काम करने की बात कही थी।

JP Morgan ने भी की छंटनी :

लगातार एक से एक दिग्गज कंपनियां लगातार या तो छंटनी कर चुकी हैं, या छंटनी की खबर देती ही जा रही हैं। ऐसे में अब शायद ही कोई ऐसा सेक्टर बचा हो जहां से छंटनी की खबर सामने न आई हो। वहीँ, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co) ने भी छंटनी की घोषणा कर बताया है कि, कंपनी अपने सैकड़ों मॉर्गेज कर्मचारियों को कंपनी से निकालने वाली है। हालांकि, कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इतना ही नहीं इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जो कुछ और ही कहती है।

सामने आई रिपोर्ट :

कंपनी से जुड़ी सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, हाल ही में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co) ने यह खबर दी थी कि, अगले साल तक छोटे व्यवसायों के लिए अपने 500 से ज्यादा बैंकरों को नियुक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी ने यह बात भी कही थी कि, 'उसकी योजना बैंक के कर्मचारियों की संख्या में करीब 20% की बढ़ोतरी करने की है। JPMorgan के एक प्रवक्ता ने बताया है कि, 'कंपनी अपने व्यवसाय और ग्राहकों की जरूरतों की समीक्षा करती है और आवश्यकताओं के आधार पर अपने कर्मचारियों को समायोजित करती है। यह नई भूमिकाएँ बनाता है और साथ ही उपयुक्त होने पर पदों की संख्या कम करता है।'

JPMorgan के CEO का कहना :

JPMorgan के CEO जेमी डिमोन ने बताया था कि, 'अन्य बैंकों में नौकरी में कटौती के बारे में बात करते हुए कि भर्ती के लिए दृष्टिकोण बैंक में ऊपर था। हम अभी भी कई ब्रांच खोल रहे हैं और अभी भी उपभोक्ता बैंकरों, मध्य-बाजार बैंकरों और छोटे-व्यापार बैंकरों को काम पर रख रहे हैं। बैंक के पास अभी भी अधिक ग्राहक हैं जिन्हें कवर करने की आवश्यकता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT