कई नियमों के साथ आज से ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो, ये है नई गाइडलाइन
कई नियमों के साथ आज से ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो, ये है नई गाइडलाइन  Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

कई नियमों के साथ आज से ट्रैक पर दौड़ीं मेट्रो, ये है नई गाइडलाइन

Author : Kavita Singh Rathore

दिल्ली। देश में घटते-बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अब लम्बे समय तक लॉकडाउन रहने के बाद कई छूट मिलना शुरू हो चुकी हैं। इस छूट के तहत राज्य की केजरीवाल सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए दिल्‍ली में मेट्रो ट्रेनों की शुरुआत की। इसी के साथ आज से कई नियमों के साथ पटरी पर मेट्रो दौड़ती हुई नजर आईं।

आज से चली मेट्रो :

दरअसल, सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलते ही दिल्ली में आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए DMRC ने करीब तीन हफ्ते के बाद आज यानि सोमवार की सुबह 6 बजे से मेट्रो की शुरुआत की। हालांकि, यह मेट्रो मात्र 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ ही चलाई गईं। मेट्रो को मात्र 50% क्षमता के साथ इसलिए शुरू किया गया क्योंकि, लम्बे समय तक लॉकडाउन रहने के बाद अब इसमें कई छूट दी गई हैं और देश में कोरोना का कहर अभी भी जारी है। DMRC ने मेट्रो में यात्रा के तहत कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की पूरी कोशिश की है। इसके लिए DMRC ने नई गाइडलाइन भी जारी की है।

क्या है नई गाइडलाइन :

  • मेट्रो ट्रेनों की सेवा 5 से 15 मिनट के अंतराल पर अलग-अलग लाइनों पर चलाई जा रही हैं।

  • मेट्रो सेवा 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ शुरू की गई है इसलिए यात्रियों को एक सीट छोड़कर दूसरी पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं।

  • फिलहाल मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करना मना है।

  • कोरोना महामारी को रोकने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • अगर कोई यात्री बिना मास्क के दिखता है तो, मेट्रो स्टाफ उस पर चालान लगाएगा।

  • DMRC द्वारा मेट्रो में फ्लाइंग स्क्वाड टीम लोगों पर नजर रखेगी।

  • सभी स्टेशनों के इंट्री गेट पर ही कोरोना नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है।

  • यात्रियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

  • मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कार्यकारी निदेशक ने बताया :

DMRC के कारपोरेट कम्युनिकेशन कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि, 'सामान्य दिनों की अपेक्षा फिलहाल 10-15 फीसद यात्रियों के लिए ही मेट्रो सेवा शुरू की गई है। बुधवार के बाद नियमों में कुछ ढील दी जा सकती है। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी में भी फेरबदल किया जा सकता है। इसे सामान्य दिनों की तरह किया जा सकता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT