अब Microsoft में भी होने जा रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी
अब Microsoft में भी होने जा रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी  Social Media
व्यापार

अब Microsoft में भी होने जा रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी

Kavita Singh Rathore

Microsoft Layoff Worker : बीते कुछ समय से लगातार कई कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। पिछले साल के आखिरी महीनों में लगातार कई दिग्गज कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। इन कंपनियों में ज्यादातर IT सेक्टर की कंपनियां शामिल है। वहीं, हाल ही में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon से दोबारा छंटनी की खबर सामने आई थी। वहीं, अब एक और दिग्गज कंपनी ने छंटनी करने का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी का नाम शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने न सुना हो। यह जानी-मानी कंपनी Microsoft है।

Microsoft ने दी छंटनी करने की जानकारी :

दरअसल, हाल ही में लगातार कई IT सेक्टर की कंपनियों ने छंटनी की थी। वहीं, अब यही खबर दुनियाभर की सबसे बड़ी IT कंपनियों में शुमार Microsoft से सामने आई है। Amazon की तर्ज पर Microsoft ने भी पहले ही बता दिया है कि, कंपनी से कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखने वाली है। बता दें, अब तक दुनियाभर की कई कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया, लेकिन अब तक दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब कंपनी ने छंटनी करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने 5% कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

Microsoft ने दी इसकी जानकारी :

Microsoft द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने 5% कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इसका सीधा मतलब ये है कि, कंपनी अपने लगभग 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने इस छंटनी का कारण तो नहीं बताया है, लेकिन कंपनी ने यह जानकारी बताई है कि, Microsoft मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में छंटनी करेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि, कंपनी हजारों कर्मचारियों की यह छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम होगी। यानी Microsoft ने यह छंटनी सिर्फ अमेरिका में ही की है।

गौरतलब है कि, Microsoft ने पिछले साल जुलाई में भी कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस बारे में जानकारी देते हुए समाचार साइट एक्सियोस ने अक्टूबर में बताया था कि, 'माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। 30 जून 2022 तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 2,21,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT