NMRC will give free sanitary napkins to women
NMRC will give free sanitary napkins to women Kavita Singh Rathore -RE
व्यापार

NMRC खास अंदाज में मनाएगा 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस'

Author : Kavita Singh Rathore

हाइलाइट्स :

  • NMRC खास अंदाज में मनाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

  • मेट्रो स्टशनों को 'पिंक स्टेशन' के तौर पर विकसित किया जाएगा

  • अलग से मिलेगी महिलाओं को सुविधाएं

  • महिलाओं को मिलेंगे फ्री सेनेट्री नेपकिन

राज एक्सप्रेस। भारत में महिलाओं को देवी का स्थान दिया जाता है और महिलाओं को सम्मान देने को लेकर समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। वहीं, इस मौके को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) नोएडा सेक्टर -76 और ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टशनों पर कुछ खास अंदाज में मनाया जाएगा। इस मौके पर ही यहां पिंक स्टेशनों और वेंडिंग मशीन सर्विसेज का उद्घाटन किया जाएगा। इसी के साथ महिलाओं को फ्री में सेनेट्री नेपकिन (पैड) दिए जाएंगे। बताते चलें कि, NMRC की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी हैं।

कैसे मनाया जाएगा :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NMRC नोएडा सेक्टर -76 और ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टशनों को 'पिंक स्टेशन' के तौर पर विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं इसी मेट्रो स्टेशन की एक लाइन में महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के मकसद से अलग से बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग फेसिलिटी और वेनिटी चेंजिंग रूम भी निर्मित किये जाएंगे। जिससे महिलाओं को अपने बच्चों को फीड कराने और अन्य कार्यो में आसानी हो। इसके अलावा NMRC के इन दोनों ही स्टेशनों पर केवल महिला कर्मियों की ही नियुक्ति करने को लेकर विचार किया जा रहा है।

मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी नेपकिन (पैड) :

आपको बता दें कि, नोएडा मेट्रो स्टेशन की एक्वा लाइन में सभी महिलाओं को फ्री में सेनेट्री नेपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। बताते चलें कि, एक्वा लाइन में कुल 21 स्टेशन हैं। जहां यह मुहिम चलाई जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि, यह योजनाएं माहौल में बदलाव लाएंगी। अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 21 स्टेशनों पर सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराने के लिए सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीनें इंस्टॉल की जाएंगी।

कैसे प्राप्त होंगे फ्री सैनिटरी नेपकिन :

इन स्टेशनों पर सैनिटरी पैड प्राप्त करने के लिए टोकन की सुविधा रखी गई है, कोई भी महिला अपनी जरूरत के हिसाब से मेट्रो स्टेशन से टोकन लेकर वेंडिंग मशीन से फ्री में एक सैनिटरी पैड प्राप्त कर सकती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT