OYO Restoring Salary Cuts for Employees
OYO Restoring Salary Cuts for Employees Social Media
व्यापार

OYO ने वेतन से जुड़ा फैसला वापस लेकर अपने कर्मचारियों को दी राहत

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन की मार झेल रही कई सेक्टर्स की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छटनी, वेतन कटौती करने जैसे फैसले लिए थे। इसमें कैब सेवा प्रदाता, रूम सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनियां भी शामिल है। इसी बीच रूम सर्विस प्रदाता हॉस्पिटैलिटी फर्म OYO ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को बहुत बढ़ी खुशखबरी दी है। OYO ने बयान जारी कर अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती न करने की बात की है।

OYO ने लिया फैसला वापस :

दरअसल, जारी कोरोना काल के बीच OYO कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने और कुछ कर्मचारियों को लीव विथाउट पेय (LWP) पर भेजने का ऐलान किया था। जिसे अब कंपनी ने वापस लेते हुए कहा है कि, भारत और साउथ एशिया में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों को कंपनी एक अगस्त से पूरा वेतन देगी। हालांकि, बाईट कुछ महीनों में OYO कंपनी ने कोविड-19 के चलते हुए आर्थिक नुकसान के बीच कर्मचारियों के वेतन में कटौती भी की थी।

4 मई से लागू हुआ था फैसला :

जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती के इस फैसले को एक अगस्त से वापस ले रही है। शेष बचे कुछ कर्मचारियों की वेतन में कटौती का फैसला अक्टूबर 2020 से वापस लिया जाएगा। बता दें कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को 4 मई से लीव विथाउट पे पर भेजने की घोषणा 22 अप्रैल को ऐलान किया था। कंपनी के बहुत से कर्मचारियों को 4 महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया था। साथ ही उनके वेतन में अप्रैल-जुलाई 2020 के दौरान 25% की कटौती भी की गई थी।

5 लाख से कम वालों की नहीं कटी सैलरी :

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने वेतन में कटौती करने के फैसले की घोषणा के समय ही यह बायत साफ़ कर दी थी कि, जिसकी सैलरी सालाना 5 लाख से कम है, उनकी सैलरी में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की जाएगी। कंपनी के इस फैसले से काम वेतन वाले कर्मचारियों पर इस लोखड़ौन का कोई खास असर नहीं पड़ा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अपील :

OYO कंपनी के भारत और साउथ एशिया कारोबार देखने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कपूर ने अपने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि, "सभी कर्मचारियों होटल के साथ लगातार काम करते हैं। आपकी मदद से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी कोशिश बिजनेस को कोरोना काल से पहले वाली स्थिति में लेकर जाने की होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT