मुंबई और अहमदाबाद रूट पर दौड़ती नज़र आएगी बुलेट ट्रेन
मुंबई और अहमदाबाद रूट पर दौड़ती नज़र आएगी बुलेट ट्रेन Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

मुंबई और अहमदाबाद रूट पर दौड़ती नज़र आएगी बुलेट ट्रेन, इतना हो सकता किराया

Author : Kavita Singh Rathore

दिल्ली, भारत। अब तक भारत में ट्रेन, मेट्रो और लोकल ट्रेनों का संचालन काफी बड़े स्तर पर हो रहा था। पिछले कुछ सालों में भारत में शताब्दी ट्रेन भी चल रही है। जो भारतीय लोगों को काफी आराम देती है। वहीं, अब भारतवासियों को ख़ुशी की खबर मिलने वाली है, क्योंकि, अब जल्द ही कई रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलती नजर आएगी। इनमें मुंबई और अहमदाबाद के रूट्स भी शामिल हैं। इस बारे में जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

जल्द ही चलती नजर आएगी बुलेट ट्रेन :

जी हां, मुंबई और अहमदाबाद के वासियों को बहुत जल्द खुशी की खबर मिलने वाली है, क्योंकि अब इन राज्यों के कई रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलती नजर आएगी। इन रुट्स के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर पहले ही बनकर तैयार हो चुके थे। यह जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान दी है। हालांकि, उन्होंने यह बात साफ़ करते हुए इसके किराए को लेकर भी कुछ संकेत दिए है। रेल मंत्री वैष्णव द्वारा दिए गए संकेतों की मानें तो शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के टिकिट के बराबर रखा जा सकता हैं। हालांकि उन्होंने कुछ इस तरह से कहा था कि,

अभी सरकार ने किराए को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन ये लोगों की पहुंच में ही होगा। बुलेट ट्रेन के किराए के लिए फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि, इस ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम ही होगा। साथ ही इसमें सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद किराया तय किया जाएगा और मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना पूरी होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जाएगी।
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री

रियोजना का दौरा करने पहुंचे सूरत :

बताते चलें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलेट ट्रेन परियोजना का दौरा करने के बाद ही यह सभी जानकारी दी है। वह सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत पहुंचे थे। उन्होंने जायजा लेने के बाद कहा कि,

साल 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, क्योंकि इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है। हमने सूरत और बिलिमोरा के बीच 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें विश्वास है कि तब तक हम ट्रेन चलाने का काम पूरा कर लेंगे। चीन ने पहली हाईस्पीड रेल परियोजना केवल 115 किलोमीटर लंबी बनाई थी। इससे सीख लेते हुए चीन ने देश में विशाल हाईस्पीड रेल का नेटवर्क खड़ा कर दिया है। हमारे यहां वापी से साबरमती के बीच 352 किलोमीटर लंबी लाइन में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद तीन बड़े शहरों में इतना यातायात होता है कि मुंबई का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बहुत सी जानकारियां इसी से हासिल हो जाएंगी।
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री

जल्द शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु :

  • मुंबई और अहमदाबाद के बीच 320 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है।

  • दोनों शहरों के बीच कुल 508 किमी की दूरी में 12 स्टेशन निर्मित किए जा रहे है।

  • इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला छह घंटे का समय घटकर मात्र तीन घंटे रह जाएगा।

  • इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है।

  • इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 81% फंडिंग जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी कर रही है।

  • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 61 किमी रूट पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं और 150 किमी खंड पर काम जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT