SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया नोटिस
SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया नोटिस Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया नोटिस

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। भारत में कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक हैं। जो अपने अपने ग्राहकों को एक से एक सुविधा देने की पूरी कोशिश में जुटे रहते हैं। वह समय-समय अपने कोई न कोई अपडेट लाते रहते हैं और यही कारण है कि, यह कंपनियां मार्किट में काफी लोकप्रिय बनती जा रही हैं। इन्हीं कंपनियों में भारत का सबसे बड़ा सरकारी सेक्टर का बैंक 'स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) भी शुमार है। कोरोना काल से ही बैंकों का कार्य निरंतर चल रहा है। बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को जानकारी देता आया है। वहीं, अब SBI ने सभी ग्राहकों को एक अहम जानकारी दी है।

SBI ने दी अहम जानकारी :

दरअसल, यदि आप भारत का सबसे बड़े बैंक 'स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) के ग्राहक है तो ये खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, SBI ने सभी ग्राहकों को एक जरूरी नोटिस जारी कर जानकारी देते हुए कहा है कि, सभी ग्राहकों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की बात कही है। हालांकि, आज लगभग सभी डाक्यूमेंट्स को अपने आधार और पैन कार्ड से लिंक होना जरूरी कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी SBI ने अपनी ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी है।

पैन कार्ड को आधार से करायें लिंक :

बैंक के सभी ग्राहकों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक (PAN Aadhaar Link) करना अनिवार्य है। अगर SBI ग्राहक तय समयसीमा के अंदर ऐसा नहीं करते हैं तो, उन्‍हें बैंकिंग सर्विसेस लेने में मुश्किल होगी। हालांकि, अब सरकार ने ही ना सिर्फ SBI बल्कि पिछले काफी समय से सभी बैंको के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। वर्तमान समय में पैन आधार लिंक करने की डेडलाइन को 30 सितंबर से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। इस बढ़ी हुई अवधि को मद्देनजर रखते हुए SBI ने अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक कराने की अपील की है।

लिंक करने के लिए स्टेप्स :

  • स्टेप 1 - इनकम टैक्स की वेबसाइट की मदद से पता करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।

  • स्टेप 2 - इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।

  • स्टेप 3 - आधार कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।

  • स्टेप 4 - आधार कार्ड में सिर्फ जन्म की साल मेंशन होने पर स्क्वायर टिक करें. फिर कैप्चा कोड एंटर करें।

  • स्टेप 5 - इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें. आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT