Tata Group के शेयर 3 महीने के रिकॉर्ड लो पर
Tata Group के शेयर 3 महीने के रिकॉर्ड लो पर Social Media
व्यापार

Tata Group के शेयर में लगातार दर्ज हो रही गिरावट, 3 महीने के रिकॉर्ड लो पर आए नज़र

Kavita Singh Rathore

Tata Group Stock: शेयर मार्केट एक ऐसा कुंआ है, जिसमें कोई एक बार उतर जाए तो या तो वो लाभ ही लाभ पाता जाता है या नुकसान के गहरे भंवर में फंस जाता है। आजकल लगभग हर कंपनी शेयर मार्केट के माध्यम से ही मुनाफा कमा रही है। पिछले कुछ समय में लगभग कई कंपनीयों ने अपनी कंपनी के शेयरों द्वारा ही काफी मुनाफा कमाया है।वह चाहें मुकेश अंबानी की कंपनी हो या गौतम अडानी की। पिछले दिनों इनकी कंपनियों ने काफी मुनाफा कमाया है। वहीं, बीते कुछ समय से लेकर आज तक इन जैसे ही बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार रतन टाटा के टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी 'टाटा एलेक्सी' (Tata elxsi) के शेयर में गिरावट का दौर जारी है और इस प्रकार Tata Group के शेयर 3 महीने के रिकॉर्ड लो पर नज़र आए।

Tata elxsi के शेयर में गिरावट :

दरअसल, बाजार में दर्ज हो रही कमजोरी के चलते मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर टाटा एलेक्सी (Tata elxsi) के शेयर तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए और इस समय शेयर की कीमत 7,280 रुपये पर दर्ज हुई। वहीं, BSE पर टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी Tata elxsi के शेयर 6% तक गिरें है। Tata elxsi कंपनी के शेयरों में दर्ज हुई गिरावट कमजोर जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY23) नतीजों के बाद देखी गई है। बीते दो बिजनेस दिनों के दौरान स्टॉक में 14% की गिरावट दर्ज हुई है।

Tata elxsi कंपनी के शेयर प्राइस :

बीते दो दिनों की बात करें तो, टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी Tata elxsi के शेयर प्राइस की कीमत लगातार गिरावट के साथ अपने रिकॉर्ड हाई 10,760 रुपये से 32% करेक्ट हुआ है, जिसे उसने 17 अगस्त, 2022 को छुआ था। यह 21 जून, 2022 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार करता नज़र आया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT