Tata Motors ने पेश की अपनी सबसे किफायती माइक्रो SUV 'Tata Punch'
Tata Motors ने पेश की अपनी सबसे किफायती माइक्रो SUV 'Tata Punch' Social Media
व्यापार

Tata Motors ने पेश की अपनी सबसे किफायती माइक्रो SUV 'Tata Punch'

Author : Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी, लेकिन अब लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है। इस रफ्तार में वापस आने के लिए ऑटो कंपनियों ने अपनी एक से एक और नई-नई गाड़ियां लांच की हैं या फिर अपने पुराने मॉडल को ही अपडेट करके उन्हें रीलांच किया है। जिससे उनकी बिक्री में काफी बढ़त दर्ज की गई है। इन्हीं में शुमार भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज अपनी नई माइक्रो SUV 'Tata Punch' को पेश किया है।

Tata Motors की की नई फेसलिफ्ट कार :

दरअसल, पिछले कई समय से देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors की लगातार एक से एक वाहन लांच कर चुकी है। वहीं, कंपनी ने अब अपना एक नया मॉडल घरेलू बाजार में 'Tata Punch' पेश किया है। इस SUV की खासियत यह यह कि, Tata Punch कंपनी की सबसे किफायती माइक्रो SUV है। बता दें, अब तक इस SUV को मीडिया रिपोर्ट्स में 'HBX' नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इस Punch नाम से पेश किया है। इस SUV के कॉन्सेप्ट वर्जन को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था और तब से ही ग्राहक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Tata Punch की खासियत :

  • Tata Punch कंपनी की पहली SUV है जिसे ALFA-ARC (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) पर तैयार किया गया है।

  • इस SUV को इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के तहत डेवलप किया गया है।

  • नई कार को कंपनी ने युवाओं की पसंद का ध्यान रखते हुए कॉम्पैक्ट स्पोर्टी लुक में उतारा है।

  • Tata Punch काफी किफायती कीमत की होने के बाद भी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) का फील देगी।

  • इसमें टाटा हैरियर जैसा डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और चौड़ा बोनट दिया गया है।

  • इस कार में अलॉय व्हील साइड प्रोफाइल पर बनाया गया है।

  • हालांकि, इसका साइज़ छोटा है, इसके बावजूद इसमें बड़े व्हील दिए गए हैं। ये व्हील इसे हर तरह के रोड कंडिशन पर दौड़ने में मदद करते हैं।

  • खबरों की मानें तो, कंपनी इसमें 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्कवॉयर शेप में AC वेंट्स के साथ थ्री-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल टेकोमीटर और एनालॉग स्पीडोमीटर दे सकती है। (यह जानकारी लोगों द्वारा लगाए गए अंदाजे से लगाई गई है क्योंकि, कंपनी ने इंटीरियर से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं दी है।)

  • ये SUV नेचुरल एस्पायर्ड के साथ ही टर्बो इंजन के साथ आएगी।

  • कंपनी इस कार को ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी बाजार में उतार सकती है।

  • कंपनी इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दे सकती है जो कि 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Tata Punch की कीमत:

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी Tata Punch की कीमत 4 लाख से लेकर 5 लाख रुपये के बीच तय कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने कार की कीमत नहीं बताई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT