Tech Mahindra को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही हुआ मुनाफा
Tech Mahindra को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही हुआ मुनाफा  Social Media
व्यापार

Tech Mahindra को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही हुआ मुनाफा

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। देश में पिछले महीनों कोरोना के चलते बने माहौल के कारण हर एक सेक्टर का हाल कुछ बुरा ही रहा है, लेकिन इस साल तक आते आते कई कंपनियों ने पटरी पर आना शुरू कर दिया था। कई कंपनियों को पिछले साल नुकसान होने के बाद भी तिमाही के दौरान मुनाफा हुआ है। इन्हीं कंपनियों में Mahindra ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी Tech Mahindra का भी नाम शामिल है। क्योंकि, कंपनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक कंपनी को मुनाफा हुआ है।

Tech Mahindra का मुनाफा :

Tech Mahindra कंपनी द्वारा आज जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1081.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि यहीं आंकड़ा पिछले साल की सामान अवधि में 803.9 करोड़ रुपए था और उसकी तुलना के इस साल मुनाफे में 34.51% की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि, तिमाही के आधार पर मुनाफे में 17.4% की कमी दर्ज की गई है। इस के अलावा कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में 1309.8 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

Tech Mahindra का रेवेन्यू :

बताते चलें, Tech Mahindra ने जो जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। उसके मुताबिक, मार्च 2021 तिमाही में Tech Mahindra का कुल रेवेन्यू 9,729.9 करोड़ रुपए रहा है। इसी रेवेन्यू ने सालाना आधार पर 2.5% और तिमाही आधार पर 0.85% बढ़त दर्ज की है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 9,490.2 करोड़ रुपए रहा था। जबकि, दिसंबर 2020 की तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9,647.1 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। डॉलर के लिहाज से कंपनी का सालाना आधार पर रेवेन्यू 2.7% और तिमाही आधार पर 1.6% की ग्रोथ हुई है।

Tech Mahindra का एबिट :

Tech Mahindra को चौथी तिमाही में अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स (एबिट) में 68.7% की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का एबिट 1603.7 करोड़ रुपए रहा था। यदि पिछले सा से तुलना की जाए तो पिछले साल की सामान अवधि में कंपनी का एबिट 949.6 करोड़ रुपए रहा था। जबकि मार्च तिमाही में एबिट मार्जिन 16.5% रहा है। जो एक साल पहले समान अवधि में 10% था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT