Twitter और Tweetdeck की सर्विस डाउन होने से परेशान हुए कई देशों के युजर्स
Twitter और Tweetdeck की सर्विस डाउन होने से परेशान हुए कई देशों के युजर्स Social Media
व्यापार

Twitter और Tweetdeck की सर्विस डाउन होने से परेशान हुए कई देशों के यूजर्स

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। आज दुनिया भर में सबसे जल्दी खबरों के आदान-प्रदान के लिए जाना जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम ट्वीटर को ही माना जाता है। जरा सोचिए, यदि आप किसी सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम के रेगुलर यूजर है और वो 1 घंटे के लिए ठप्प हो जाये तो क्या होगा। सोचकर ही रेगुलर यूजर्स परेशान हो जाएंगे, लेकिन आज ऐसा ही हुआ। जी हां, आज अचानक कई देशों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और ट्वीटडेक (Twitter और Tweetdeck) की सर्विस कुछ समय के लिए डाउन नजर आई। जिससे लोगों में खलबली मच गई। हालांकि, अलग-अलग देशों में अलग-अलग समय तक यह सेवाएं ठप्प रही।

ट्विटर की सर्विस हुई ठप्प :

दरअसल, आज यानि शनिवार को कई देशों में Twitter और Tweetdeck की सर्विस कुछ समय तक ठप्प पड़ी रहने से यूजर्स को काफी परेशान हुए। यूजर्स ने शिकायत की थी कि, वह न तो किसी दूसरे की पोस्ट देख पा रहे थे और न ही खुद का अकाउंट इस्तेमाल कर पा रहे थे। हालांकि, अब यह सर्विस बहाल हो चुकी है। ट्विटर की यह सर्विस दुनिया के कई देशों के साथ ही भारत में भी ठप्प रही, जिससे Twitter और Tweetdeck के लाखों यूजर्स को परेशान होना पड़ा। कुछ ही देर में यूजर्स ने ट्विटर आउटेज की शिकायत करना शुरू कर दी।

डाउनडिटेक्टर ने दी जानकारी :

डाउनडिटेक्टर द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, Twitter की सेवाएं शुक्रवार की शाम से ही नसाज़ नजर आरही थीं। इसके बाद तो यूजर्स का Twitter कुछ देर के लिए पूरी तरह ठप्प हो गया। इसके बाद लगभग 74% यूजर्स ने Twitter को लेकर शिकायत की है, जबकि 13% लोगों को सर्वर कनेक्शन की दिक्कत हो रही है और 13% यूजर्स Twitter एप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल एप के यूजर्स की न प्रोफाइल खुल रही है और न ही यूजर्स फीड देख पा रहे हैं। ऐसा ही Twitter और Tweetdeck के साथ ही हो रहा था। Tweetdeck को ओपन करने पर Sorry, something went wrong. Please try again later का मैसेज मिल रहा था। इसके अलावा कुछ यूजर्स की फीड काफी समय में लोड हो रही थी और किसी ट्वीट पर क्लिक करने पर कुछ नहीं ओपन हो रहा है।

कब हुईं सेवाएं बहाल :

भारत के समय के अनुसार, दोपहर 1.43 बजे से लोगों के Twitter में फिरसे दिक्कतें देखने को मिल रही थीं। कई लोगों का कहना था कि, 'टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही है। डाउनडिटेक्टर पर फिर से लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी हैं। अभी तक करीब 250 लोगों ने शिकायते की हैं। अधिकतर लोगों को वेबसाइट के साथ दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों को सर्वर की भी समस्या हो रही है।' इसके अलावा भारतीय समयानुसार सुबह 9.50 मिनट पर Twitter और Tweetdeck की सेवाएं बहाल हो गई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT