कानूनी दांव पेंच में फंसे Elon Musk, Twitter की लीगल टीम ने लगाया आरोप
कानूनी दांव पेंच में फंसे Elon Musk, Twitter की लीगल टीम ने लगाया आरोप Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

कानूनी दांव पेंच में फंसे Elon Musk, Twitter की लीगल टीम ने लगाया आरोप

Author : Kavita Singh Rathore

Twitter Deal : आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। इतना ही नहीं Elon Musk के Twitter को खरीदने की खबर सामने आने के बाद से Twitter और Elon Musk दोनों ही लगातार चर्चा में बने हुए है। पिछले दिनों कंपनी का नाम कर्मचारियों को निकालने के चलते चर्चा में था। पिछले दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि, Elon Musk की Twitter की डील खटाई में नजर आ रही है। वहीं, अब Elon Musk डील फाइनल होने से पहले ही कानूनी दांव पेंच में फंसते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं Elon Musk पर Twitter की लीगल टीम ने आरोप भी लगाए है।

कानूनी दांव पेंच में फंसे Elon Musk :

दरअसल, अब तक Twitter की Elon Musk से होने वाली डील फाइनल होने से पहले Elon Musk कानूनी मसले में उलझ गए हैं। हालांकि, शनिवार को Elon Musk ने Twitter को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'फिलहाल Twitter खरीदने की डील ‘होल्ड’ पर रखी जा रही है। वहीं, अब Twitter की लीगल टीम ने Elon Musk पर नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि , ''ट्विटर की लीगल टीम ने बताया कि मैंने बोट चेक सैंपल साइज 100 होने के बारे में खुलासा करके नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट तोड़ा है।''

क्यों होल्ड पर है ये डील :

बताते चलें, Elon Musk डील को होल्ड पर रखने का कारण यह बताया था कि, 'जब तक फेक अकाउंट्स का डेटा नहीं मिल जाता तब तक इस डील को होल्ड पर रखा गया है। हालांकि, इस खबर से Twitter के शेयर में लगभग 10% की गिरावट दर्ज हुई। बता दें, यह मामला Elon Musk के Twitter को 44 अरब डॉलर केस में खरीद की डील करने से ही शुरू हुआ है। Twitter द्वारा अपनी फाइलिंग में जानकारी दी गई थी कि, '2022 की पहली तिमाही उसके मोनेटाइजेबल डेली एक्टिव यूजर्स (mDAU) में स्पैम अकाउंट (बॉट्स) की संख्या 5% से कम हैं। ये केवल अनुमान है और स्पैम अकाउंट की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।' जबकि, Elon Musk ने कहा था, 'Twitter पर स्पैम या फेक अकाउंट क्या वाकई 5% से कम हैं, इसके सही कैलकुलेशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।'

Elon Musk का ट्वीट :

Elon Musk ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि, 'वे स्पैम अकाउंट की संख्या पता करने के लिए टेस्ट करेंगे। बॉट्स का परसेंट पता करने के लिए मेरी टीम 100 फॉलोअर्स का रैंडम सैंपल करेगी। मैं दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए इन्वाइट करता हूं और देखते हैं उन्हें क्या मिलता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT