UN ने भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सहित मेडिकल मास्क
UN ने भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सहित मेडिकल मास्क  Social Media
व्यापार

UN ने भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सहित मेडिकल मास्क

Author : Kavita Singh Rathore

UN-भारत। आज भारत में सबसे ज्यादा मौतें कोरोना से ही हो रही हैं। ऐसे में देश में ऑक्सीजन और जरूरी मेडिकल सामग्रियों की कमी होने से काफी परेशानी हो रही है। आज भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या कोरोना से पैदा हो रही परिस्थितियां ही बन चुकी हैं। भारत के एक नहीं दो नहीं बल्कि कई राज्य ऐसे हैं जो ऑक्सीजन की कमी से पैदा हुई परेशानी को झेल रहे हैं। हालांकि, भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए सयुंक्त राष्ट्र (UN) भी आगे आया है। इसी कड़ी में UN ने भारत के लिए ऑक्सीजन सहित मेडिकल मास्क भेजें हैं।

UN ने भेजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर :

दरअसल, महामारी के इस संकट काल में अब तक फ्रांस, कुवैत, रूस अमेरिका और चाइना जैसे कई देश भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। इन देशों की तरफ से भारत को दवाइयां, ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर, वेंटिलेटर्स, बेडसाइड मॉनिटर्स आदि चीजों की मदद पहुंचाई गई है। वहीं, अब भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत के हालात बद से बदतर होते नजर आरहे हैं और देश में लगातार बढ़ते मरीजों के चलते अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी हो रही है तब ऐसे में अन्य देशों की राह चलकर सयुंक्त राष्ट्र (UN) ने भी भारत के लिए लगभग 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ही लगभग एक करोड़ मेडिकल मास्क भी भेजे हैं। इस बारे में जानकारी एक प्रवक्ता ने दी है।

प्रवक्ता ने बताया :

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में बताया, ‘भारत में संयुक्त राष्ट्र का दल महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों सरकारों का सहयोग कर रहा है। यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि (UNFPA) ने करीब 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक करोड़ मेडिकल मास्क और 15 लाख से अधिक फेस शील्ड भारत को भेजे हैं। संयुक्त राष्ट्र के दल ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी खरीदे हैं।'

UN ने भेजे अन्य कई उपकरण :

बता दें, UNICEF की तरफ से भारत के लिए कोरोना वैक्सीन रखने के लिए ‘कोल्ड चेन’ उपकरण भी भेजे हैं। इस बारे में भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि, 'उनके सहायता दल ने देश को जांच मशीनें और पीपीई किट के साथ ही थर्मल स्कैनर भी भेजे हैं। यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत में 1,75,000 से अधिक टीकाकरण केंद्रों की निगरानी करने में भी मदद कर रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT