Volvo ने पेश की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'C40 Recharge' और 'XC40 Recharge'
Volvo ने पेश की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'C40 Recharge' और 'XC40 Recharge' Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

Volvo ने पेश की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'C40 Recharge' और 'XC40 Recharge'

Author : Kavita Singh Rathore

ऑटोमोबाईल। पिछले साल नुकसान उठाने के बाद अब ऑटो कंपनियां मुनाफे के लिए लगातार कोई न कोई योजना तैयार कर रही है। कई कंपनियां लगातार वाहन लांच कर रही हैं। कोई कंपनी पुराने वाहन अपडेट कर रही है तो कई अपने वाहनों के साथ कोई ऑफर की पेशकश कर रही है। पिछले साल के दौरान स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी वॉल्वो कार इंडिया (Volvo Car India) ने लाइफटाइम पार्ट्स वारंटी की योजना लाने की एक नई पहल की थी। वहीं, अब कंपनी ने अपने नए ऑल-इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश कर दी है। इसे कंपनी ने Volvo C40 Recharge Volvo और XC40 Recharge नाम से पेश की है।

Volvo की नई इलेक्ट्रिक SUV :

दरअसल, आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। जिससे कई ऐसी कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक वाहन लांच करती नजर आरही है। जिन्होंने पहले इस सेगमेंट में एक भी वाहन लांच नहीं किया है। वहीं, कई लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करती नजर आरही हैं। इसके दो मुख्य कारण हैं पहला पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और दूसरा बढ़ रहा प्रदूषण। इन सब को ध्यान में रखते हुए स्वीडिश की वाहन निर्माता Volvo ने अपनी अपडेटेड C40 Recharge Volvo और XC40 Recharge ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी का नया सिंगल-मोटर वैरिएंट होगा।

Volvo XC40 के फीचर्स :

  • Volvo XC40 Recharge को कंपनी ने Facelift आउटगोइंग मॉडल की तुलना में अपडेटेड एक्सटीरियर और केबिन के अंदर कई अपडेट के साथ उतारा है।

  • XC40 Recharge फेसलिफ्ट मॉडल की C40 Recharge के साथ ज्यादा समानता दिखती है।

  • इसमें थोर के हैमर पैटर्न के साथ पिक्सेल LED लाइटिंग टेक्नोलॉजी, फ्रेमलेस ग्रिल के बजाय एक बॉडी पैनल, एक नए फ्रंट बंपर के साथ नए हेडलैंप दिया हैं।

  • इसमें LED हेडलाइट टेक्नोलॉजी का दावा किया गया है। इसे ट्रैफिक को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

  • यह अन्य ड्राइवरों की आंखों को चुंधियाए बिना सड़क को रोशन कर देती है।

  • नई Volvo XC40 Recharge नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस, नए व्हील रिम्स और प्रीमियम लेदर-फ्री अपहोल्स्ट्री के साथ आती है।

  • Volvo XC40 Recharge फेसलिफ्ट ग्राहकों को पर्सोनलाइजेशन के ज्यादा मौके देती है।

Volvo C40 Recharge के फीचर्स :

  • Volvo C40 Recharge के लुक और डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

  • C40 Recharge को ट्विन-मोटर वैरिएंट के अलावा एक नया पावरट्रेन ऑप्शन में उतारा जाएगा।

  • C40 Recharge एक फ्रंट-माउंटेड पावर यूनिट के साथ उतारा है।

  • C40 रिचार्ज में 69 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

  • सी suv को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 434 किमी तक चलाई जा सकती है।

  • फास्ट चार्जिंग सिस्टम के माध्यम से इसकी बैटरी लगभग 32 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है।

  • नए मॉडल एक स्लीक फ्रंट फेस और एक पहले से भी ज्यादा इंटीग्रेटेड ग्रिल के साथ आती है।

Volvo का कहना :

Volvo कंपनी का कहना है कि, "जैसे-जैसे वह एक फुल इलेक्ट्रिक कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसकी डिजाइन लैंग्वेज भी उसी रास्ते पर चल रही है। फुल इलेक्ट्रिक XC40 को नयापन देने के साथ ही, यह डिजाइन को विकसित करना जारी रखती है।" हालांकि, कंपनी ने इन दोनों suv की कीमत से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT