आखिर क्यों 2000 रुपए के नोट देखने को नहीं मिल रहे
आखिर क्यों 2000 रुपए के नोट देखने को नहीं मिल रहे Syed Dabeer Hussain - RE
व्यापार

आखिर क्यों 2000 रुपए के नोट देखने को नहीं मिल रहे, जानिए क्या है वजह ?

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा नोटों को लेकर हमेशा कोई ना कोई अपडेट सामने आता ही रहता है। जैसे आपने अगर गौर किया हो तो धीरे-धीरे बाजार से 2000 रुपए के नोट बाजार में कम ही देखने को मिल रहे हैं। जिसे लेकर कुछ समय पहले ही रिजर्व बैंक की एक सालाना रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नोट की कमी को लेकर अहम जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि बीते कुछ वित्त वर्षों से बैंक ने एक भी 2000 रुपए का नोट नहीं छापा है। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या है वजह?

कब जारी हुए थे 2000 रुपए के नोट?

8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर में नोटबंदी की घोषणा की गई थी। इसके बाद ही रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट जारी किए थे। रिजर्व बैंक ने साथ ही यह भी कहा था कि जिन नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था, 2000 रुपए का नोट उन नोटों की वैल्यू की भी भरपाई कर देगा।

कब से नहीं हुई है इन नोटों की छपाई?

2000 रुपए के नोटों का चलन सबसे अधिक वर्ष 2017-18 के दौरान देखने को मिला था। इस साल में 2000 के 33,630 लाख नोट चलन में देखे गए थे। जिनका मूल्य 6172 लाख करोड़ रुपए था। जिसके बाद साल 2021 के दौरान अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी थी कि बीते दो सालों में 2000 रुपए का एक भी नोट नहीं छापा गया है। हालांकि इस बारे में यह जानकारी भी सामने आई थी कि रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को बंद नहीं किया है। मगर कुछ समय से इनकी छपाई नहीं की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT