YouTube launched new feature Shorts
YouTube launched new feature Shorts Kavita Singh Rathore-RE
व्यापार

'Instagram' के बाद 'YouTube' ने भी लांच किया Tiktok जैसा फीचर

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप YouTube पर ही ले सकेंगे Tiktok का मजा। दरअसल, भारत में जबसे Tiktok बैन हुआ है तब से भारत में कई लोग Tiktok को बहुत मिस करते हैं। हालांकि, Tiktok बैन होने के बाद 'Instagram' ने भी अपना Tiktok से मिलता जुलता 'Reels' फीचर फेश किया था। वहीं, अब शार्ट वीडियो बनाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए YouTube ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर इंटरड्यूस किया है। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है।

YouTube का नया फीचर :

भारत में Tiktok के बैन होने के बाद से ही Tiktok जैसी कई भारतीय ऐप्स का क्रेज जनता में देखने को मिल रहा है, ऐसे में 'Instagram' के बाद 'YouTube' ने भी अपना एक नया फीचर लांच किया है। यह बिलकुल टिकटोक जैसे ही शोर्ट वीडियोस मैकिंग फीचर है। इसे YouTube ने 'Shorts' नाम से लॉन्च किया है। यदि आप YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने Instagram में इस फीचर को देख सकते हैं।

'Shorts'' फीचर की खासियत :

YouTube पर आये नए 'Shorts' फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, आपको टिकटॉक जैसे छोटे-छोटे शार्ट वीडियोस देखने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलॉड करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कोई भी YouTube यूजर इसपर ही 15 सेकंड्स तक शार्ट वीडियो बना कर पोस्ट कर सकता है। इस फीचर से लूप वीडियो क्लिप बनाई जा सकती हैं। साथ ही यूजर्स इसमें Tiktok की तरह ही YouTube पर ही यूजर्स अपने पसंद के अलग-अलग लाइसेंस वाले सांग्स और डायलॉग्स ऐड कर अपलोड कर सकते हैं।

कुछ समय बाद होगा अन्य देशों में लॉन्च :

YouTube ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में जानकारी देते हुए बताया था कि, यूट्यूब को इस बात की घोषणा करते हुए काफी उत्सुकता हैं कि, 'वह YouTube 'Shorts' बना रहे हैं, जो यूजर्स को YouTube पर नया शॉर्ट फॉर्म वीडियो एक्सपीरियंस है जिसकी मदद से वे अपने मोबाइल फोन पर छोटी अवधि के वीडियो को शूट कर सकते हैं। YouTube ने ये भी बताया कि, फिलहाल यह फीचर भारत के यूजर्स के लिए ही लांच किया गया है। कुछ समय के बाद यह अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा।

पहले होगा बीटा फॉर्म में लांच :

यदि आपके YouTube में यह फीचर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है तो, थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि, यह फीचर्स पहले देश बीटा फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा। जो कि, कुछ ही दिनों के दौरान दिखने लगेगा। कुछ समय तक प्रोडक्ट्स को टेस्ट करने के बाद YouTube शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट के स्टेबल वर्जन को रिलीज कर देगा। बताते चलें, बीटा वर्जन के साथ इस नए फीचर के कुछ ही फीचर देखने को मिलेंगे, लेकिन पब्लिक या स्टेबल वर्जन में कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT