Zomato ने इन दो देशों से कारोबार समेटने का किया ऐलान
Zomato ने इन दो देशों से कारोबार समेटने का किया ऐलान Kavita Singh Rathore -RE
व्यापार

Zomato ने इन दो देशों से कारोबार समेटने का किया ऐलान

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण कई सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई बिजनेस पर इसका काफी बुरा प्रभाव आज भी नजर आ रहा है। इस नुकसान के चलते कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की तो किसी को अपने स्टोर्स तक ही बंद करने पद गए। इन लॉकडाउन का बुरा असर सबसे ज्यादा रूम सर्विस प्रोवाइडर और फ़ूड डिलवरी कंपनियों पर पड़ा है। वहीं, अब दुनियाभर में बहुचर्चित ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी Zomato ने दो देशों से कारोबार समेटने का मन बना लिया है। इस बारे में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।

Zomato ने दो देशों से समेटा कारोबार :

दरअसल, मशहूर ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी Zomato ने ब्रिटेन और सिंगापुर में अपना कारोबार समेट लिया है यानी अब इन दोनों देशों में कंपनी ने अपना कारोबार बंद कर दिया है। इस बारे में जानकारी तब सामने आई जब Zomato ने इसकी जानकारी भारतीय शेयर बाजार को दी। कंपनी ने बताया है कि, उसने ब्रिटेन में सब्सिडरी Zomato यूके लिमिटेड (Zomato UK Limited - ZUK) और सिंगापुर में Zomato मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Zomato Media Private Limited - ZMPL) को बंद कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि, 'ब्रिटेन और सिंगापुर की सहायक कंपनियां उसके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण नहीं थीं। इनके बंद होने से Zomato के कारोबार या राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अमेरिकी सहायक कंपनी को भी किया बंद :

बताते चलें, Zomato ने इससे पहले अगस्त में अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी को बंद करने का ऐलान किया था। साथ ही नेक्स्टेबल इंक में अपनी हिस्सेदारी 100,000 डॉलर में बेच दी थी। यदि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Zomato के मुनाफे पर नजर डालें तो इस दौरान कंपनी को 360.7 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया था कि, 'तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ा है और ये अब 1,259.7 करोड़ रुपए हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT