इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिन Syed Dabeer Hussain - RE
कोरोना वायरस

इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में मिले 142 पॉजिटिव, 2 लोगों की मौत भी

Author : Mumtaz Khan

इंदौर, मध्य प्रदेश। रविवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4881 टेस्ट में 142 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 33459 हो गया है। 2 मौत की पुष्टि के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 679 हो गई है। इसी प्रकार रविवार को विभिन्न अस्पतालों से 256 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 29440 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और वर्तमान में 3440 पॉजिटिव एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी है। पूर्व में केवल पॉजिटिव परिवार के सदस्यों को संदिग्ध मानकर टेस्ट लिया जा रहा था। अब विभाग द्वारा पॉजिटिव व्यक्ति के पड़ोसियों के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट भी ले रहा है। यही कारण है कि टेस्ट की संख्या रिकार्ड 5 हजार के करीब प्रतिदिन पहुंच रही।

विजय नगर में फिर मिले 11 कोविड पॉजिटिव :

रविवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची में दो नए क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पहुंंचा है, यह दो नए क्षेत्र हैं परिचय नगर और विनोद नगर जहां क्रमश: दो और एक पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक बार फिर विजय नगर क्षेत्र में 11 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार नेहरू नगर और प्रिकांको कालोनी में भी 8-8 पॉजिटिव मिले हैं। सुकलिया की विभिन्न कालोनी में 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी प्रकार वीर सावरकर नगर, नंदा नगर में 6-6, स्नेहलतागंज, सुखदेव नगर, आनंद नगर चितावद, किशनगंज महू में 5-5 पॉजिटिव केस मिले हैं। सुदामा नगर, चोइथराम हॉस्पिटल, कनाडिय़ा, श्रीपुरम में 4-4 पॉजिटिव केस मिले हैं। राजमहल कालोनी, गीता नगर, रेसक्रोस रोड, उषा नगर एक्स. कलानी नगर, मनीषपुरी, देवनगर, अशोक नगर, स्कीम नं. 78, स्कीम नं. 54, सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल, राऊ में 3-3 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार कुल 145 क्षेत्रों में 282 केस मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT