इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिन Syed Dabeer-RE
कोरोना वायरस

इंदौर कोरोना बुलेटिन : 54 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Author : Mumtaz Khan

इंदौर, मध्य प्रदेश। बुधवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3484 टेस्ट में 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 56844 हो गई है। रिपोर्ट में 2 लोगों की मौत की पुष्टि के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 914 हो गया है। बुधवार को 161 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। अब तक 53966 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं वर्तमान में 1964 संक्रमित इलाजरत हैं।

कोरोना के जारी बुलेटिन में प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। लगातार चौथे दिन संक्रमितों का आंकड़ा 100 के अंदर ही रहा। शहर में लोगो के मन से कोरोना का खौफ लगभग खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन एंटी कोविड वैक्सीन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। पहले चरण में स्वास्थ कार्यकर्ताओं को टीके लगाए जाएंगे, वहीं करीब 1000-1200 की कीमत में आम लोगों के लिए बाजार मे टीका उपलब्ध रहने की बात भी कही जा रही है, इससे लोगों को बढ़ी राहत मिलेगी।

क्षेत्रवार भी संक्रमितों की संख्या कम हुई :

बुधवार सुबह जारी संक्रमितों की क्षेत्रवार सूची में सबसे ज्यादा 5 संक्रमित श्रीकृपरा कालोनी में मिले। वहीं परदेसीपुरा में 3 संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार सुदामा नगर, विजय नगर, पाटनीपुरा, अंबिकापुरा, लिम्बोदी ग्राम, कैंट क्षेत्र महू, एमजी रोड, कालानी नगर, बाणगंगा, पिपलियाहाना, धनवंत्री नगर, रानीबाग में 2-2 संक्रमित मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार कुल 70 क्षेत्रों में 94 पॉजिटिव मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT