युवक की मौत के मामले में 4 दिन बाद हुआ खुलासा
युवक की मौत के मामले में 4 दिन बाद हुआ खुलासा Deepika Pal-RE
क्राइम एक्सप्रेस

युवक की मौत के मामले में 4 दिन बाद हुआ खुलासा, दोस्तों ने ही की हत्या

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस का संकट जहां अब तक जारी है वहीं संकटकाल के बीच की कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ हत्या, आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती जा रही हैं इस बीच ही मकान में आग लगने से हुई युवक की मौत में खुलासा हो गया है जहां दो दोस्तों द्वारा हत्या कर जलाने की जानकारी मिली है।

क्या था मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के कोलार क्षेत्र के गरीब नगर का है जहां 27 अक्टूबर की रात करीब मृतक विनोद अहिरवार के मकान में आग लग गई जिसके चलते उसने चिल्लाना शुरु किया, तो आस-पड़ोस के लोग उसकी मदद के लिए भागे। आग पूरे घर में फैल चुकी थी, जिससे कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया। लेकिन मृतक विनोद की आग में झुलसने से मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में किया खुलासा

इस संबंध में बताते चलें कि, आज रविवार को पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि, युवक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। दोस्तों ने उसे घर में बंद कर बाहर से आग लगा दी थी। जिसमें बताया गया कि, मृतक विनोद का भंडारे में दोस्तों से विवाद हुआ था। जहां इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी थी। बताया कि, विनोद पास ही मंदिर में भंडारा खाने गया था। इसी दौरान उसका उसके दोस्त सूरज नाथ और अक्कू उर्फ आकाश से विवाद हो गया। विनोद ने दोनों की जमकर पिटाई लगाई दी। जिससे नाराज आरोपियों ने यह वारदात की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT