शराबी पति ने पत्नी के हाथ की हथेली और पैर का पंजा फरसे से काटा
शराबी पति ने पत्नी के हाथ की हथेली और पैर का पंजा फरसे से काटा Syed Dabeer Hussain-RE
क्राइम एक्सप्रेस

शराबी पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत, हथेली और पैर का पंजा फरसे से काटा

Author : Deepika Pal

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना का संकट फिर से बढ़ने लगा है वहीं दूसरी तरफ अप्रत्याशित घटनाओं के साथ आपराधिक मामलों का सिलसिला भी जारी है इस बीच ही राजधानी से एक खबर सामने आई है जहां एक शराबी पति ने पत्नी के साथ हैवानियत करते हुए फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र के पारस काॅलाेनी से सामने आई है जहां हाेशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसाेदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता है। प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। जो अपडाउन करती है। बताया जा रहा है कि, महिला का पति शराब के नशे में धुत था और चरित्र पर सवाल उठाते हुए विवाद करने लगा जहां विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने फरसे से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि, पत्नी के फोन पर बात करने से पति नाराज था।

पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

इस संबंध में बताते चलें कि, घटना की सूचना मिलते ही जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरसा लिए खड़ा था और पुलिस पर भी हमला करने की बात करने लगा। पुलिस ने बातों में उलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया वही पीड़ित महिला का इलाज जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT