महिला के साथ की ज्यादती
महिला के साथ की ज्यादती Social Media
क्राइम एक्सप्रेस

भोपाल : दोस्त के कमरे पर ले जाकर महिला के साथ की ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म के मामले नहीं थम रहे हैं, बीते दिनों से रोजाना दुष्कर्म की खबर सामने आ रही हैं। दअरसल हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी से एक और ऐसा मामला सामने आया है। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शादीशुदा महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है।

क्या है पूरी खबर :

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवक ने 23 साल की शादीशुदा महिला से ज्यादती कर दी। इस मामले में आरोपी ने महिला के गर्भवती होने पर उसे बच्चा गिराने की गोलियां भी खिलाईं और महिला को बदनाम करने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार

बता दें कि पीड़ित महिला मिसरोद में रहती है। वर्ष 2016 में उसकी पहचान हर्षित सोनी से हुई थी। किसी ने उसे उसका नंबर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दिया था। महिला ने आरोप लगाए कि लाइसेंस बनवाने के नाम पर हर्षित ने उसे अशोका गार्डन बुलाया था और दोस्त के कमरे में ले जाकर हर्षित ने उससे जबरन ज्यादती की। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी हर्षित के खिलाफ एफआईआर करवाई, पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, न जानें लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT