EOW ने जबलपुर में नगर निगम के सहायक यंत्री के घर पर मारा छापा
EOW ने जबलपुर में नगर निगम के सहायक यंत्री के घर पर मारा छापा Social Media
क्राइम एक्सप्रेस

EOW की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में नगर निगम के सहायक यंत्री के घर पर मारा छापा- ये है पूरा मामला

Sudha Choubey

जबलपुर, मध्य प्रदेश। एमपी के कई राज्यों में कई मामलों पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा छापेमारी की जा रही है, इस बीच आज मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ईओडब्ल्यू टीम ने आज सुबह जबलपुर जिले के नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला (Aditya shukla) के घर पर छापा मारकर जांच शुरू कर दी है।

सहायक यंत्री के घर पर मारा छापा:

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के रतन नगर जबलपुर स्थित घर पर आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचते ही शुक्ला के घर पर हड़कंप मच गया। सुबह अब तक की सर्च कार्रवाई में सहायक यंत्री के पास आलीशान घर, लग्जरी कारें, भूखंड सहित करोड़ों करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW द्वारा यह सर्च कार्रवाई की जा रही है।

ईओडब्ल्यू की टीम को मिली थी शिकायत:

बता दें कि, इस मामले में ईओडब्ल्यू की टीम को शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसका गोपनीय सत्यापन उपनिरीक्षक विशाखा तिवारी जबलपुर से कराया गया था। वहीं, शिकायत की जांच में जो साक्ष्य बरामद हुए हैं। उसके आधार पर प्राप्त जानकारी में सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के आय अर्जित स्रोत से उनके प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा व्यय और अर्जित की गई संपत्ति 203 प्रतिशत अधिक पाई गई है।

EOW एसपी ने बताया:

EOW एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने इस मामले में बताया कि, आय से अधिक मामले की शिकायत की जांच के बाद सुबह 6:00 बजे ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की टीम द्वारा नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर सर्च कार्रवाई शुरू की गई।

बताते चलें कि, एमपी में आपराधिक गतिविधियों और पुलिस की धरपकड़ का दौर जारी है! मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सीबीआई, ईओडब्लू, लोकायुक्त जैसी एजेंसियां हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT