खगड़िया : चिकित्सा प्रभारी और प्रधान लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
खगड़िया : चिकित्सा प्रभारी और प्रधान लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार Social Media
क्राइम एक्सप्रेस

खगड़िया : चिकित्सा प्रभारी और प्रधान लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने आज खगड़िया जिले के गोगरी रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एस. के. सुमन और सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक राजेंद्र सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सूत्रों ने यहां बताया कि गोगरी रेफरल अस्पताल की परिचारिका रूबी देवी ने विभाग में एक लिखित शिकायत की थी कि अगस्त 2020 से फरवरी 2021 तक के उनके किसी कारण से रुके हुए वेतन को जारी करने के एवज में दोनों अधिकारी चिकित्सा प्रभारी और प्रधान लिपिक ने उनसे रिश्वत की मांग की है।

मामले का सत्यापन कराए जाने के बाद परिचारिका रूबी देवी से रिश्वत की मांग की है सही पाए जाने पर विभाग की ओर से अलग-अलग टीम का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई। टीम ने पहले चिकित्सा प्रभारी के आवास पर छापेमारी कर उन्हें डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दूसरी टीम ने प्रधान लिपिक के आवास पर छापेमारी कर उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों चिकित्सा प्रभारी एस. के. सुमन और प्रधान लिपिक राजेंद्र सिन्हा को पूछताछ के लिए ब्यूरो मुख्यालय यहां लाया जा रहा है।

बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने गोगरी रेफरल अस्पताल की परिचारिका रूबी देवी की लिखित शिकायत को ध्यान में रखते हुए आज गोगरी रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारीऔर सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT