शादी के अगले ही दिन दुल्हन ले उड़ी घर के सोने और पैसे
शादी के अगले ही दिन दुल्हन ले उड़ी घर के सोने और पैसे Priyanka Yadav - RE
क्राइम एक्सप्रेस

शादी के अगले ही दिन दुल्हन ले उड़ी घर के सोने और पैसे, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Raj News Network

सीकर, राजस्थान। सीकर की दांतरमगढ़ पुलिस टीम ने 4 महीने पहले भागी हुई लुटेरी दुल्हन को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दुल्हन का नाम दीपिका है और यह 4 महीने पहले ही शादी के दूसरे ही दिन अपने पति के घर से सोना,पैसे और अन्य कीमती सामान चोरी कर भाग गई थी। जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया की दांतरमगढ में रहने रामगोपाल कुमावत ने पुलिस थाने में चार महीने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रामगोपाल ने रिपोर्ट में बताया था उसकी शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही थी तब कुछ लोगों ने उससे कहा था की वह लोग रामगोपाल के लिए दुल्हन खोज के ले आएंगे, जिसके लिए रामगोपाल को डेढ़ लाख देने होंगे जिसके बाद उन लोगों ने एक षड्यंत्र रचा जिसके मुताबिक उन लोगों ने अपने ही गिरोह से एक औरत जिसका नाम दीपिका जैसवाल था, कोर्ट में शादी रामगोपाल कुमावत से करा दी और अगले ही दिन दीपिका घर के सारे सोने और पैसे लेकर फरार हो गई।

कैसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन?

जैसे ही पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ तो पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई जिसमे हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कांस्टेबल दिलीप कुमार और महिला कांस्टेबल अनुपमा को नियुक्त किया गया और लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू की गई।कड़ी मेहनत करने के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन दीपिका को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस दीपिका से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया की इस तरीके के शादी कराने के नाम से ठगी और चोर मामले आज कल बढ़ रहे है जो बड़ी आसानी से लोगों को अपने चंगुल में फंसा लेते है और उनको लूट लेते है। पुलिस ने लोगो से अपील भी की है इस प्रकार के मामलो में बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। पुलिस दीपिका से पूछताछ कर रही है और पुलिस का मानना है की वह जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लेंगे।

दुल्हन ले उड़ी घर के सोने और पैसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT