मथुरा में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार
मथुरा में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार Social Media
क्राइम एक्सप्रेस

मथुरा में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने के हाथिया गांव में पुलिस ने दो हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। एक फैक्ट्री में जहां बन्दूकें बनाई जाती थीं वहीं दूसरी फैक्ट्री में 315 बोर के तमंचे बनाए जाते थे।

पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचन्द्र ने पत्रकारों को बताया कि यह दोनो ही फैक्ट्री हाथिया गांव के जंगल में चल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर मारे गए छापे में असलम (45) 12 बोर की बन्दूक बनाने की फैक्ट्री चला रहा था वहीं उसका 26 वर्षीय बेटा आमिर 315 बोर के अवैध तमंचे बना रहा था। उन्होंने बताया कि हथियार बनाने की फैक्ट्री का किसी को शक न हो इसलिए वे बरसाना थाने के नगला जरैला गावं में रहते थे मगर फैक्ट्री हाथिया गांव के जंगल में चलाते थे।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी के तहत असलम की बन्दूक की फैक्ट्री से जहाँ एक बन्दूक व 11 जिन्दा कारतूस, तीन अधबनी बन्दूक, एक खोखा (सभी 12 बोर), एक वाक, एक पंखा और अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गए हैं वहीं आमिर की 315 बोर के तमंचे की फैक्ट्री से तीन तमंचे 315 बोर, नौ जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर, एक बांक, एक अदद पंखा आंग जलाने वाला तथा अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गए हैं। दोनो ही अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT