Kiran Kumar Tests Positive For COVID-19
Kiran Kumar Tests Positive For COVID-19 Social Media
मनोरंजन

कोरोना वायरस की चपेट में आए एक्टर किरण कुमार, घर पर हुए क्वारंटाइन

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस का कहर फैला हुआ है, इस महामारी वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। ये वायरस बॉलीवुड तक पहुँच गया है। हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 दिन पहले उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

किरण कुमार ने कही यह बात:

अभिनेता किरण कुमार ने बताया कि, "मैं ठीक था और मुझमें कोई लक्षण भी नहीं थे। 14 मई को मेड‍िकल चेकअप के लिए हॉस्प‍िटल गया था। जहां Covid-19 टेस्ट जरूरी था, तो मैंने भी खुद का टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिट‍िव आया.. लेकिन मुझमें ना उस वक्त कोरोना के कोई लक्षण थे और ना अब हैं। ना बुखार है, ना जुकाम। मैं ठीक हूं और खुद को होम क्वारन्टीन कर लिया है।

किरण कुमार ने बताया:

किरण कुमार ने बताया कि, घर में दो फ्लोर हैं। उनकी पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर रहते हैं और वह ऊपर के फ्लोर पर आइसोलेशन पर हैं। परिवार के साथ फोन के जरिए बात करते रहते हैं। किरण ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि, इस दौरान हम सभी को पॉजिटिव रहना होगा। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, हमें इससे लड़ना है। उन्होंने बताया कि, वह एक्सरसाइज करते हैं और पौष्टिक खाना खा रहे हैं। हमें पूरे भारत को इस वायरस से बचाना है।

आपको बता दें, किरण कुमार बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 60 के दशक में अपना फिल्मी कर‍ियर शुरू किया था। लव इन श‍िमला उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद अपराधी, मिस्टर रोमियो, रईस, कुलवधू, मौत के सौदागर, कुदरत का कानून, कातिल, गंगा तेरे देश में, काला बाजार, दोस्त, पत्थर के फूल जैसे कई फिल्मों में काम किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT