Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Syed Dabeer Hussain - RE
मनोरंजन

सुशांत सिंह को याद कर बहन ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, हुआ वायरल

Author : Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से परिवार को गहरा धक्का लगा है। 34 साल की उम्र में सुशांत ने जिस तरह से दुनिया को अलविदा किया, परिवार उस गम से बाहर नहीं निकल पा रहा है। हाल ही में अपने इकलौते भाई को याद करते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग एक बार फिर इमोशनल हो जाएंगे। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो:

आपकी बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो से उन्होंने खास अंदाज में अपने भाई को याद किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सच अ क्यूटी पाई... वर्ल्ड का बेस्ट बेबी, जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं।

कैसा है वीडियो:

सामने आई इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत पत्र लिखते हुए, किताबें पढ़ते हुए, टेबल टेनिस खेलते हुए, एमएस धोनी पर बनी फिल्म में अपनी भूमिका निभाते हुए देख सकते हैं। वीडियो को बिली जोएल के विएना सॉन्ग के साथ एडिट किया गया है। पूरे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के चेहरे पर लगातार मुस्कान बनी हुई है। इसी मुस्कान को देख सुशांत के फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं।

इससे पहले भी श्वेता सिंह कृति दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिखे एक नोट को भी पोस्ट कर चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ समय पहले उन्हें यह नोट दिया था। सुशांत के लिखे इस संदेश में श्वेता सिंह कीर्ति को संबोधित किया गया था।

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा था कि, वह कथित तौर पर कुछ महीनों से अवसाद में थे। पुलिस को उसके घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर पुलिस ने फिल्म उद्योग के कई लोगों से पूछताछ की है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT