कैटरीना के बाद अब माधुरी दीक्षित ने किया इस गाने पर डांस
कैटरीना के बाद अब माधुरी दीक्षित ने किया इस गाने पर डांस Social Media
मनोरंजन

मेरा दिल ये पुकारे आजा...गाने पर कैटरीना के बाद अब माधुरी दीक्षित ने किया डांस, हुई ट्रोल

Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का गाया गाना ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है। मेरा दिल ये पुकारे आजा...गाने का जादू दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स के सर चढ़ कर बोल रहा है, इस पर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी डांस पर कर रहे हैं।

बॉलीवुड के कई कलाकार इस गाने पर थिरके-

बता दें, पाकिस्तानी वायरल गर्ल आयशा ने अपने दोस्त की शादी में लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल यह पुकारे आ जा पर डांस किया था। उनका किया हुआ यह डांस रातों-रात वायरल हो गया। बॉलीवुड के कई कलाकार इस गाने पर आयशा के अंदाज में थिरकने लगें। माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

अब माधुरी पर चढ़ा इस गाने का खुमार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने पाकिस्तानी वायरल गर्ल के अंदाज में लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस किया है। इस गाने में माधुरी दीक्षित को आयशा के अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। माधुरी ने डांस वीडियो को शेयर किया है। लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। यूजर कमेंट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, उनके डांस के सब दीवाने हैं, ऐसे में उन्हें इस तरह के ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए।

इससे पहले इस गाने पर कैटरीना कैफ ने बनाई रील

बताते चलें कि, इससे पहले ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वो ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर अदाएं बिखेरती नजर आ रही। कैटरीना के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी।

इस शानदार अंदाज में पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने किया था डांस :

गौरतलब है कि, बीते दिनों अपने दोस्त की शादी में एक पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने मेरा दिल ये पुकारे आजा...गाने पर शानदार अंदाज में डांस किया था। आयशा का डांस लोगों ने इतना पसंद किया कि वो पाकिस्तान में रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई। इसके बाद यह ट्रेंड भारत में भी पहुंचा, जिसके बाद से कई लोग इस गाने पर रील बना रहे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT