मां की तबीयत बिगड़ने पर फैन्स ने की दुआ,  अक्षय ने किया धन्यवाद
मां की तबीयत बिगड़ने पर फैन्स ने की दुआ, अक्षय ने किया धन्यवाद Social Media
मनोरंजन

मां की तबीयत बिगड़ने पर फैन्स ने की दुआ, अक्षय कुमार ने किया धन्यवाद

Kavita Singh Rathore

बॉलीवुड। पिछला और यह साल बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। इस दोनों सालों के दौरान बॉलीवुड ने अपने कई दिग्गज सितारें खो दिए हैं। वहीं, अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि, इन दिनों उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। अक्षय की मां की तबीयत की जानकारी मिलते ही उनके करोड़ो फैन्स ने उनके लिए दुआ की। इसलिए अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को धन्यवाद दिया।

अक्षय कुमार ने दिया अपने फैन्स को धन्यवाद :

दरअसल, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं और उनका इलाज मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में चल रहा है। पिछले दिन उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया। जिसकी खबर मिलते ही अक्षय के फैन्स दुआ करने में लग गए। वहीं, अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि, यह समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा है। अक्षय कुमार ने बताया कि, उनके लिए हर एक व्यक्ति की दुआ मायने रखती है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन में हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखते हुए कहा,

"शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। हर घंटा मुश्किल से निकल रहा है। आप सभी की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।"
अक्षय कुमार, बॉलीवुड एक्टर

लंदन में थे अक्षय कुमार :

खबरों की मानें तो, अक्षय कुमार की मां की तबियत काफी नाजुक है। परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने अरुणा भाटिया की ट्रीटमेंट की डिटेल्स को छि‍पाकर रखा है। इससे पहले माँ की हालात का पता चलते ही अक्षय मुंबई लौटे। उनकी मां शुक्रवार की शाम से अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि, अक्षय कुमार पिछले दिनों अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग के चलते लंदन में थे। खबर मिलने के बाद अब वह मुंबई लौट आए है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग अब भी जारी है। फिलहाल उन सीन्स को शूट किया जाएगा जिनमें अक्षय की जरूरत नहीं है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT