ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने अनोखे ढंग से किया खारिज
ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने अनोखे ढंग से किया खारिज Sudha Choubey - RE
मनोरंजन

रणबीर के साथ ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने अनोखे ढंग से किया खारिज

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता है। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार भी कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी ऐसी खबरे सामने आई थीं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की खबरों को अलग ही तरह से खारिज कर दिया है।

ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने किया खारिज :

आपको बता दें कि, रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ख़ारिज कर दिया है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके ब्रेकअप की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

ये तो हम सभी जानते हैं कि, इन दिनों कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गईं हैं, जिसकी वजह से बॉलीवुड स्टार्स भी अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट भी घर पर आराम कर रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन दिया है, जिससे साफ होता है कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी भी एक दूसरे के साथ हैं।

क्या लिखा कैप्शन में :

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी जिक्र किया है। दरअसल इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा, "घर पर रहें और.. सूर्यास्त को निहारें। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। तस्वीर मेरे हमेशा के फेवरिट फटॉग्राफर रणबीर कपूर ने ली है।"

इस वजह से उड़ी अफवाह :

आपको बता दें कि, हाल ही में यानि 15 मार्च को आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट और अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाया और रणबीर कपूर इस मौके पर आलिया के साथ नहीं थे, तब से हर तरफ यहीं चर्चा हो रही है कि, आलिया-रणबीर अब अलग हो चुके हैं। इस खबर से दोनों के फैंस का दिल टूट गया था, लेकिन जब आलिया भट्ट ने इस खबर को खारिज कर दिया है, तब उनके फैंस के बीच खुशी की लहर है।

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT