रिसेप्शन में मलाइका ने अपने लुक से जीता सबका दिल
रिसेप्शन में मलाइका ने अपने लुक से जीता सबका दिल Sudha Choubey - RE
मनोरंजन

अरमान-अनीसा की रिसेप्शन में मलाइका ने अपने लुक से जीता सबका दिल

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन पिछले एक साल से अपनी लव-लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों एक साथ बॉलीवुड एक्टर अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए, यहां दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

इस लुक में दिखे मलाइका-अर्जुन :

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी में मलाइका ने लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का चूड़ीदार पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

रणबीर और आलिया भी दिखे

रणबीर और आलिया भी दिखे :

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे। अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ 3 फरवरी को शादी कर ली है। पार्टी में रणबीर आलिया के साथ नीतू सिंह भी नजर आई।

वायरल हो रहा है करीना कपूर का डांस वीडियो

वायरल हो रहा है करीना कपूर का डांस वीडियो :

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर, करण जौहर के साथ बोले चूड़ियां गाने पर डांस करती हुई दिखाई दी। करीना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करिश्मा कपूर ने शादी में साड़ी पहनी थी और रिसेप्शन में सिल्वर कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी।

शाहरुख खान और गौरी खान :

सुपरस्टार शाहरुख खान ने काले रंग की धोती-कुर्ता पहना था, जबकि पत्नी गौरी खान खूबसूरत गाउन में थीं।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा :

नवविवाहित जोड़े अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने मीडिया को पोज़ दिया। अनीसा इस मौके पर सिल्वर कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अरमान ने इस मौके के लिए काले रंग की शेरवानी पहने हुए दिखे।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा

अंबानी परिवार भी आया नजर :

मुकेश और नीता अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ पहुंचे। राधिका सिल्वर साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज में बहुत सुंदर लग रही थीं।

अंबानी परिवार भी आई नजर

अनिल कपूर की फैमिली भी आई नजर :

इस रिसेप्शन में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर उनकी पत्नी सुनीता कपूर और सोनम कपूर भी नजर आईं। सोनम ने इस दौरान व्हाइट और पर्पल कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी।

अनिल कपूर की फैमिली भी आई नजर

इस लुक में दिखी दिग्गज अभिनेत्री :

दिग्गज अभिनेत्री रेखा किसी भी पार्टी में जाती हैं, तो छा जाती हैं। यहां भी रेखा की खूबसूरती के आगे सभी फीके दिखे। गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने सबका दिल जीत लिया।

इस लुक में दिखी दिग्गज अभिनेत्री

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT